पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी बाबर आज़म ने इतिहास रच दिया है । जहाँ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा । बाबर ने खेल के चौथे दिन 104 रनों की पारी खेल मैदान पर मौजूद हैं ।इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम दो बड़े रिकॉर्ड कर दी है जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
बाबर आजम के शतक से टूटा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड
The crowd cheers, the lion roars. @babarazam258 owns the day. #BoysReadyHain l #PAKvAUS pic.twitter.com/ndM0RNWPTG
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) March 15, 2022
बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। जहां उन्होंने शतक जड़ने के साथ टेस्ट क्रिकेट अपना छठवां शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने शाहिद अफरीदी के 5 शतक का रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में तोड़ दिया है। शाहिद अफरीदी ने खेले गए कुल 27 टेस्ट मैच में 1716 रन बनाए थे, वहीं उन्होंने 5 शतक पाकिस्तान की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए बनाये थे ।
बाबर आजम का टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड
खबर जाने तक बाबर आजम ने खेले गए कुल 39 टेस्ट मैच की 69 पारियों में कुल 2635 रन बनाए हैं। जहां उनका औसत 44.6 रहा है. वहीं उन्होंने छह शतक जड़े हैं।
मौजूदा समय में एक मात्र एक्टिव कप्तान जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक जमाया है

वर्तमान समय में एक्टिव कप्तानों में श्रेणी में तीनों फॉर्मेट टेस्ट वनडे t20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले कप्तान मौजूदा समय में केवल पाकिस्तान के युवा कप्तान बाबर आजम ही हैं।
बाबर आज़म ने दूसरी पारी में लगाया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह 197 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों की मदद से 102 रन की शानदार पारी खेली
मैच का लेखा-जोखा
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कराची स्टेडियम में खेला जा रहा है ।जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 556 रन पर पारी घोषित किया ।ऑस्ट्रेलिया के उसे उस्मान ख्वाजा ने 160 रन की शानदार पारी खेली ।वहीं पाकिस्तान की ओर से साजिद खान और फहीम अशरफ सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 2 विकेट लिए।
पाकिस्तान की पहली पारी की बल्लेबाजी
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में महज 148 रनों पर सिमट गई ।जहां कप्तान बाबर आजम ने सर्वाधिक 36 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्ट ने 13 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए वहीं शिवसेना ने 9 ओवर में 32 रन देकर दो विकेट लिया कमिंग्स को एक सफलता मिली।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाकर डिक्लेअर किया।
506 रन का बड़े लक्ष्य पीछा करते उतरी पाकिस्तान की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 193 रन बना लिया है जहां अब्दुल्लाह 71 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं वहीं बाबर आजम 102 रनों पर नाबाद हैं।







