WI vs ENG: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 7 रनों से रौंदा, भारत को पछाड़ प्वाइंट टेबल में बनी नंबर 2, इसे मिला मैन ऑफ द मैच

0
82
views
WI vs ENG: West Indies beat England by 7 runs, surpassed India to become number 2 in the points table, got the man of the match
PC: ICC/TWITTER

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच विश्व कप का सातवां मैच यूनिवर्सल ओवल के मैदान पर खेला गया है। जहां वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 रनों से मैच को जीतकर बड़ा उलटफेर कर दिया है ।वहीं अब वेस्टइंडीज की टीम 4 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल पर भारतीय टीम को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच चुके हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के अंक बराबर है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 225 रन 6 विकेट के नुकसान पर बनाएं वेस्टइंडीज की ओर से कैंपबेली ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। चेदेन नेशन ने नाबाद 49 रन और हेली मैथ्यूज ने 45 रन बनाए। डोटिन ने 31 रनों का योगदान किया।

वेस्टइंडीज ने धीमी शुरुआत की जा 20 ओवर में टीम का स्कोर 81 पर 1 विकेट था वही तीन लगातार विकेट गिरने के उपरांत वेस्टइंडीज की टीम संघर्ष करते दिखे लेकिन नेशन तथा कैंपबेल लेने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज की टीम को संकट से उबार आ एवं अंत में आए नेशन ने 49 रनों की अच्छी पारी खेलकर टीम का स्कोर 225 रनों तक पहुंचाया।

इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात की जाए तो इंग्लैंड की एक्सलेस्टोन ने 10 ओवर में 4 मेडन ओवर से के जवानों ने 3 विकेट चटकाए एवं केवल 20 रन दिया वही एसिवर ने 8 वर्ष 49 रन देकर 1 विकेट चटकाए।

इंग्लैंड की बल्लेबाजी

इंग्लैंड की शुरुआत वेस्टइंडीज की भांति धीमी हुई । एक 31 रन के स्कोर पर लॉरेन का पहला विकेट गिरा ,जिन्हें डॉटइन ने शानदार ढंग से कैच कर आउट किया ।वही नियमित अंतराल पर इंग्लैंड के विकेट गिरते रहे हालांकि टैमी  ही ने कुछ संघर्ष जरूर दिखाया एवं चार चौकों की मदद से 46 रन जोड़े ।वही व्याट ने 33 तथा सोफिया डंकली ने 38 रनों की पारी खेली। हालांकि अंत में सोफिया तथा केटट्रांस ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफलता हासिल हुई ।जहां सोफिया ने नाबाद 33 रन की पारी खेली वहीं केट ने 27 रन का योगदान किया।

वेस्टइंडीज की गेंदबाज़ी

वेस्टइंडीज की गेंदबाजी वेस्टइंडीज की ओर से सेमलिया ने 10 ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं मैथ्यूज ने 10 ओवर में 40 रन देकर दो विकेट लिए। अनीशा मोहम्मद को 4.4 ओवर में 24 रन देकर दो सफलता हाथ लगी, टेलर ने एक विकेट हासिल किया।

मैन ऑफ द मैच

कैम्पबेल को 66 रन के योगदान की वजह से मैन ऑफ द मैच का ख़िताब दिया गया ।

पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंची वेस्टइंडीज की टीम

वर्ल्ड कप 2022 महिला क्रिकेट की बात की जाए 2 पॉइंट्स टेबल पर 4 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर वेस्टइंडीज की टीम पहुंच चुके हैं जहां उसने भारतीय टीम को 50 दूसरे पायदान पर कब्जा कर लिया है हालांकि भारतीय टीम ने अभी एक मैच खेला जा उसका दूसरा मुकाबला 10 मार्च को न्यूजीलैंड के विरुद्ध होना है। पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम 4 अंकों के साथ बनी हुई है टॉप तीन तीन टीमों की बात की जाए तो पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर वेस्टइंडीज एवं तीसरे पायदान पर भारतीय टीम है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here