वीडियो: विराट कोहली हुए तैजुल इस्लाम की जादुई गेंद का शिकार, DRS भी नहीं पाई बचा, मूर्ति की तरह खड़े रह गए विराट

0
69
views
Bangladesh vs India, 1st Test
pc: twitter

Bangladesh vs India, 1st Test: भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चटगांव में खेला जा रहा है। यह वही मैदान है जिसपर भारत ने हाल में वनडे में बांग्लादेश को 227 रन से करारी हार दी थी । वहीँ  मैच में कार्यवाहक कप्तान लोकेश राहुल ने  टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। वहीँ भारतीय टीम को 3 झटकजे फल ेसेशन में ही लग गए । जहाँ लोकेश राहुल , गिल और विराट कोहली आउट हुए । वहीँ सबसे हैरान करने वाला आउट विराट कोहली का रहा जहाँ आउट होने बाद विराट मूर्ति की तरह खड़े दिखे ।

पहला सेशन में रहा बांग्लादेश का राज

पहले सेशन के खेल में मेजबान टीम ने मेहमान टीम पर शिकंजा कस कर रखा । जहाँ पहले सेशन में लंच तक टीम इंडिया ने 26 ओवर में 85 रन बनाने में तीन विकेट खो दिए । भारत के  टॉप-3 बल्लेबाज जल्दी जल्दी पवेलियन लौटे । भारतीय पारी की शुरुआत करने  कप्तान केएल राहुल के साथ गिल आये पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े । जहाँ पहला विकेट गिल के रूप में गिरा जहाँ 20 के स्कोर पर तैजुल इस्लाम ने उन्हें कैच आउट करवाया ।

वहीँ केएल राहुल (22) बनाक खालिद अहमद की लेंथ गेंद पर बोल्ड हुए जहाँ गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए स्टंप्स को उदा ले गई ।

विराट को तैजुल इस्लाम ने किया एलबीडबल्यू आउट

Bangladesh vs India, 1st Test
PC: TWITTER

20 वे ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली तैजुल इस्लाम की गेंद  पर LBW करार दिए गए जहाँ विराट केवल 1 रन बनाकर मैदान पर थे । अपील के साथ अंपायर  ने अपने हाथ खड़े कर दिए । जहाँ विराट कोहली ने पुजारा से थोड़ा चर्चा करने के बाद डीआरएस लिया। लेकिन बॉल ट्रैकिंग में गेंद स्टंप्स से लग रही थी और विराट को आउट करार दिया गया । जहाँ थर्ड अंपायर ने ऑन फील्ड अंपायर को अपने निर्णय पर बने रहने के लिया कहा ।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here