WI vs IRE: पॉल स्टर्लिंग ने मचाई तबाही, 66 रन की पारी खेल किया WI को WC से बाहर, इस छक्के की गूंज रहेगी याद, देखें विडियो

0
59
views
WI vs IRE: Paul Stirling created havoc, played an innings of 66 runs, WI out of WC, the reverberation of this six will be remembered, watch video
PC: ICC

वर्ल्ड कप 2022 का सबसे बड़ा उलटफेर आयरलैंड की टीम ने कर दिया है। जहां आयरलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंद कर वर्ल्ड कप 2022 के रेस से उन्हें अलग कर दिया है। दो बार की विश्व कप विजेता टीम की ऐसा हालत किसी क्रिकेट फैंस और क्रिकेट पंडितों ने नहीं सोची होगी। इस जीत के साथ आयरलैंड की टीम सुपर 12 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो चुकी है।

पॉल स्टर्लिंग ने किया मैच एकतरफा अंत तक रहे डटे

WI vs IRE: Paul Stirling created havoc, played an innings of 66 runs, WI out of WC, the reverberation of this six will be remembered, watch video
PC: ICC

आयरलैंड के सलामी बैंस पॉल ने जबरदस्त बल्लेबाजी की जहां उन्होंने 48 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 66 रन बनाए। वहीं वे अंत तक नाबाद रहे।  एंड्रयू बलबिर्नी ने 23 गेंद पर 37 रन बनाए वहीं टकर ने 35 गेंद में 45 रन बनाए और नाबाद रहे।

जहां पॉल वेस्टइंडीज के लिए काल साबित हुए पहले रफ्तार से बल्लेबाजी की और फिर आराम से रन लेते हुए नाबाद रहते हुए आयरलैंड की जीत सुनिश्चित कर दी। जहां जब भी वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप को याद करेगी तो पॉल का नाम उनकी जहन में जरूर याद आयेगी।

टकर ने मचाया तूफान

WI vs IRE: Paul Stirling created havoc, played an innings of 66 runs, WI out of WC, the reverberation of this six will be remembered, watch video
PC: Irelandcricket

जब आयरलैंड ने अपना पहला विकेट खोया तो बलबर्नी 37 रन बनाकर आउट हुए जब आयरलैंड का स्कोर 7.3 ओवर में 73/1 विकेट था। तब वेस्टइंडीज ने नए बल्लेबाज़ टकर पर दवाब बनाने की नाकामयाब कोशिश की जहां टकर ने आने के साथ तूफानी शॉट खेलने शुरू कर दिया। टकर ने 2 चौके और 2 छक्के की।मदद से 45 रन की नाबाद पारी खेली।

मैच का लेखा जोखा

मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 146 रन बनाए। जहां ब्रैंडन किंग ने सर्वाधिक 62, ओडियन स्मिथ ने 19 रन का  योगदान दिया। जवाब में आयरलैंड की टीम ने 17.3 ओवर में 150 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया और इतिहास रचते हुए दूसरी बार सुपर 12 में प्रवेश करने वाली टीम बनी।

;

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here