भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए ब्रिस्बेन के अभ्यास मैच में भारत ने बड़े ही रोमांचक अंदाज से इस मैच को 6 रनों से जीत लिया है। जहां इस जीत से भारतीय खेमा में जोश से भरा हुआ हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाया ।जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया 180 रनों पर धराशाई हो गई।
सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने दिखाया दम

भारत की ओर से सलामी बल्लेबाजों के सामने 33 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से शानदार 57 रन की पारी खेली ,उन्होंने 172 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की ।वही रोहित शर्मा 15 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। कोहली भी ज्यादा देर तक क्रीज पर मौजूद नहीं रह पाए एवं 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर स्टार्क का शिकार बने।
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए suryakumar ने 33 गेंदों पर 50 रन की आतिशी पारी खेली उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया । हार्दिक ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं रुक पाए एवं 2 रन के स्कोर पर आउट हुए ।दिनेश कार्तिक ने 14 गेंदों पर 1 चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रनों की पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया की ओर से के रिचर्डसन ने 4 ओवर में 30 रन देकर चार विकेट झटके ।वहीं मैक्सवेल ,अगर तथा स्टार्क को एक-एक सफलता हाथ लगी। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया की ओर से फिंच ने 54 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के की मदद से 76 रन की पारी खेली ।वहीं मिशेल मार्श ने 18 गेंदों पर 35 रन बनाए मैक्सवेल ने 23 रनों का योगदान दिया।

भारतीय टीम की गेंदबाजी के बाद के लिए तो मोहम्मद शमी ने एक ओवर में 4 रन देकर तीन सफलताएं अर्जित की।यजुवेंद्र चहल हर्षल पटेल अर्शदीप को एक-एक सफलता हाथ लगी मैं भुवनेश्वर कुमार के खाते में दो सफलता ही रहे।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में फिंच ने कह दिया बड़ी बात

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में फिंच ने कहा की आखिरी ओवरों में हमने अधिक खोया इसकी वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा। जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा। हालांकि हमारे तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और भारतीय टीम को बड़े स्कोर से रोका जिस तरह लोकेश राहुल बल्लेबाजी कर रहे थे ऐसा। लगाई यह हाई टोटल गेम होने वाला है।
फिंच ने तेज गेंदबाज रिचर्ड्सन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होने शानदार गेंदबाजी की ।अपने फॉर्म को लेकर फिंच ने कहा की रन बनाने से अलग आत्मविश्वास प्रदान करता है ।वही इसके बाद उन्होंने यह भी कह डाला कि अभ्यास मैच को कोई जीतकर वर्ल्ड कप नहीं जीत सकता है। आने वाले न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच में वे शानदार प्रदर्शन करेगें ऐसा वे कामना करते हैं। यह साफ है की भारत से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया का खेमा चिंतित जरूर होगा। जहां हाल में ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2/1 से भारत में रौंदा था।







