आईपीएल 2022 का 52 वां मुकाबला वानखेडे स्टेडियम मुंबई में पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वही बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 189/5 रन बनाए। राजस्थान टीम ने करुण नायर को आराम देकर यशस्वी जयसवाल को बतौर सलामी बल्लेबाज फिर से टीम में जगह दी गई है। गौरतलब है कि पिछले मुकाबले में करुण नायर 13 रन बनाकर आउट हुए थे वहीं दूसरी और पंजाब की टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इस मैच में बटलर ने शानदार कैच मुख्य आकर्षण का कारण रहा । आगे खबर विस्तार से ।
रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब के उसको दिया पहला झटका बटलर के कैच ने किया सबको अचंभित
पंजाब किंग्स ने अपने 5 ओवर में 47 रन बना लिए थे ।जहां शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो अच्छे लय में लग रहे थे। वही छठे ओवर में संजू सैमसंग ने रविचंद्रन अश्विन को गेंद सौंपी। आश्विन के पहले ही गेंद पर शिखर धवन हवाई शॉट खेलने के चक्कर में अपना कैच मिड विकेट पर खड़े बटलर को दे बैठे ।
जहां बटलर ने हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़कर शिखर की पारी का अंत किया ।जहां यह शानदार कैच जॉस बटलर के नाम रहा। शिखर धवन ने 16 गेंदों पर दो चौके की मदद से 12 रन बनाए ।जहां पिछले मैच में उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया था वह इस मैच में वह असरदार साबित नहीं हो पाए।
सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की शानदार अर्धशतकीय पारी
पंजाब किंग्स की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर जॉनी बेयरस्टो रहे जिन्होंने 40 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाए ।वहीं भानुका राजपक्षे भी असर दायक साबित हुए जहां उन्होंने 18 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली उन्होंने 2 चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद अपने बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव करते हुए मयंक अग्रवाल चौथे नंबर पर आये जहां उन्होंने 13 गेंदों पर दो चौके की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए । जितेश शर्मा ने 18 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाए ।वहीं लिविंगस्टोन ने 14 गेंदों पर 22 रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स की गेंदबाजी की बात की जय तो चहल ने 4 वर्ग में 28 रन देकर तीन विकेट लिए वहीं रविचंद्रन अश्विन और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक सफलता हाथ लगी गौरतलब है कि यजुवेंद्र चहल ने अपने एक ही ओवर में 2 विकेट चटका कर पंजाब को बैकफुट पर धकेल दिया था।
बटलर ने लिया धवन का शानदार कैच
ऑरेंज कैप होल्डर बटलर ने शानदार कैच लेकर धवन को चलता किया । अश्विन की गेंद पर मिडऑन पर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे धवन लेकिन उनका शानदार कैच बटलर ने बिना कोई गलती के पकड़ा ।







