आईपीएल 2022 का 52 वा मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेडे स्टेडियम मुंबई में खेला जा रहा है ।जहां टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स में 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। पंजाब के खिलाफ एक बार फिर से चहल का जादू चला जहाँ चहल ने 15 वे ओवर में करिश्माई गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट एक ही ओवर में झटक लिए। आगे खबर विस्तार से ।
15वें ओवर में किया करिश्मा
राजस्थान की ओर से स्टार स्पिनर गेंदबाज यजुवेंद्र चहल ने 15 वे ओवर में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 15 वे ओवर की दूसरी गेंद पर पंजाब के कप्तान मयंक को जॉस बटलर के हाथों कैच आउट कराया ।जहां मयंक अग्रवाल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे एवं 13 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके की मदद से 15 रन बना चुके थे । वहीँ रन गति को तेज और चहल को टारगेट करने के चक्कर में हवाई शॉट खेलने के प्रयास में अपना कैच बटलर को दे बैठे ।
15 वे ओवर की चौथी गेंद पर एक बार फिर से चहल का जादू चला ,जहां अर्धशतकीय पारी खेल चुके जॉनी जॉनी बेयरस्टो आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। वही यजुवेंद्र चहल ने हवा में गेंद को फ्लाइट कराया और जॉनी बेयरस्टो गेंद पर हवाई शॉट खेलना चाह रहे थे और पूरी तरह से गेंद पर चकमा खा गए। गेंद सीधी जॉनी बेयरस्टो के पैड पर लगी और अंपायर ने उसे एलबीडब्ल्यू करार दिया।
हालांकि इसके ठीक उपरांत जॉनी बेयरस्टो ने डीआरएस का इस्तेमाल किया लेकिन थर्ड अंपायर द्वारा साफ दिखाया गया कि गेंद बल्ले का किनारा ना लेकर सीधी पैड पर लगी है एवं विकेट की ओर लग रही है। 8 चौके और एक छक्के की मदद से जॉनी बेयरस्टो ने 40 गेंदों पर 56 रन की शानदार आतिशी पारी खेली ।वही यजुवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाज़ी के बाद राजस्थान की टीम ने वापसी की जहां अगर यह दोनों कुछ देर मैदान पर टिक जाते तो पंजाब किंग्स का स्कोर 200 से पार होता।
पंजाब की पारी
पंजाब की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर जॉनी बेयरस्टो रहे जिन्होंने 56 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और टी 20 में अपना 4000 रन भी पूरा किया ।वहीं धवन 12 रन, भानुका राजपक्षे ने 18 गेंदों पर 27 रन, मयंक 15 रन, जितेश शर्मा ने 18 गेंदों पर ताबड़तोड़ 38 रन बनाए ,वहीं लिविंगस्टोन ने 14 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और दो छक्के की मदद से 22 रन बनाए।
15 वे ओवर में चटकाए चहल ने 2 विकेट
— Jeny (@AlieJeny) May 7, 2022
वह इस मैच में राजस्थान की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले प्लेयर चहल रहे जिन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर तीन सफलताएं अर्जित की ,अश्विन प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक विकेट हासिल हुई।







