आई पी एल 2022 के 52 वें मुकाबले में लिविंगस्टोन की छोटी परी बड़ी ही आकर्षक लगी। जहां राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 14 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और दो छक्के की मदद से 22 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली जहां उनका स्ट्राइक रेट 157.1का रहा। राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध लिविंगस्टोन ने कृष्णा की गेंदबाजी में एबी डिविलियर्स की याद दिला दी ।जहां उन्होंने एबी डिविलियर्स की ही भांति 360 डिग्री एंगल पर घूम कर चाबुक शार्ट जड़ा ।आगे खबर विस्तार से।
आईपीएल 2022 के 52 वें मुकाबले में पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 20 ओवर में पंजाब ने पांच विकेट पर 189 रन बनाए ।पंजाब की ओर से बेयरस्टो ने सर्वाधिक 56 रनों की पारी खेली ।जितेश शर्मा ने 18 गेंदों पर 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली । लिविंगस्टोन 14 गेंदों का सामना करते हुए 22 रनों की पारी खेली।
19 ओवर में लिविंगस्टोन ने दिलाई एबी डिविलियर्स कि याद
राजस्थान रॉयल्स की ओर से 19 वां ओवर प्रसिद्द कृष्णा करने आये । जहाँ उनके ओवर की चौथी गेंद पर लिविंगस्टोन ने शानदार अंदाज में ऑफ साइड जाती हुई गेंद को लेग साइड की ओर खेला। जहाँ उन्होंने उस गेंद पर चाबुक शार्ट खेलकर दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज़ 360 डिग्री प्लेयर एबी डी विलियर्स की याद ताजा कर दी ।
प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर लिविंगस्टोन ने बड़े ही रचनात्मक तरीके से बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ चौका बटोरा।
ABD shot from Liam….. 🔥 🔥 #PBKS #PBKSvRR #rrvspbks #IPL2022 pic.twitter.com/87PlUzwHzx
— FRONT MAN (@FRONTMANINDIA) May 7, 2022
जॉनी बेयरस्टो ने जड़ा t20 क्रिकेट में 4000 रन
सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे जॉनी बेयरस्टो ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली, वहीं उन्होंने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक के साथ टी 20 में 4000 रन भी पूरा किया।
चहल की शानदार गेंदबाजी
राजस्थान की ओर से यजुवेंद्र चहल सबसे सफल गेंदबाज रहे जहां उन्होंने 3 विकेट चटकाए इंदर चहल ने राजपक्षे मयंक अग्रवाल और जॉनी बेयरस्टो को अपना शिकार बनाया चहल ने 4 ओवर में 28 रन देकर कुल 3 विकेट चटकाए एवं पर्पल कैप की रेस में मजबूती के साथ बने हुए हैं।







