वीडियो: 6,4,4,2,4 बटलर ने मचा दी तबाही, रबाड़ा के 1 ओवर में लूटे 20 रन, आखिरी गेंद पर हुआ रबाड़ा का पलटवार

0
73
views
Video: 6,4,4,2,4 Butler created havoc, Rabada's 20 runs looted in 1 over, Rabada's counterattack happened on the last ball
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 का 52 वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया ।जहां इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने छह विकेट से पंजाब किंग्स को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स में 2 गेंदें शेष रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए।



वही गेंदबाजों के लिए खौफ का पर्याय माने जाने वाले बटलर ने एक बार फिर साबित किया कि वह क्यों आईपी एल 2022 के सबसे आतिशी एवं घातक बल्लेबाज हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के स्ट्राइक तेज गेंदबाज रबाडा को रिमांड पर लेते हुए 1 ओवर में 20 रन लूट लिए जहां उन्होंने 3 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का लगाकर रबाडा के ओवर को  हिलाकर कर रख दिया। हालांकि आखिरी गेंद पर मुस्कुराहट रबाडा के नाम रही  लेकिन इससे पहले बटलर में काफी तूफान मचा दिया था आगे खबर विस्तार से।

बटलर की आतिशी पारी ‌‌



राजस्थान के स्ट्राइक बल्लेबाज जॉस बटलर ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और एक छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 30 रन बनाए जिसमें कि 20 रन उन्होंने एक ही ओवर में लूटा जहां उनका स्ट्राइक रेट 187 का रहा।

राजस्थान रॉयल की पारी के चौथे ओवर में बटलर ने मचाया कोहराम

परी की चौथा ओवर ने पंजाब किंग्स के स्ट्राइक गेंदबाज रबाडा ने गेंदबाज़ी की  जहां आने के साथ ही पहली ही गेंद पर बटलर ने अपनी मंशा साफ करते हुए डीप मिडविकेट एरिया पर हवाई शॉट खेलते हुए उन्हें छक्का जड़ा ।



इसके तुरंत बाद दूसरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर एरिया के ऊपर से उन्होंने  चौका लगाकर 2 गेंदों पर 10 रन बटोरे।  तीसरी गेंद पर फिर से जॉस बटलर ने करारा प्रहार करते हुए फाइन लेग की दिशा में 4 रन बटोरे ।चौथी गेंद पर  2 रन लेकर फिर से स्ट्राइक अपने पास रखा .

पांचवीं गेंद पर फिर से उन्होंने चौका लगाकर 1 ओवर में 20 रन जोड़े, वही पांचवीं गेंद पर बटलर दुर्भाग्यशाली  रहे जहां वह हवाई शार्ट के प्रयास में यॉर्कर गेंद पर अपना कैच थर्ड मैन की दिशा में खड़े खड़े भानुका राजपक्षे को थमा बैठे । बिना कोई गलती किए बगैर उन्होंने शानदार कैच पकड़ा वहीं एक ओवर में 20 रन लूट चुके बटलर का अंत रबाडा के ही ओवर में हुआ।

बटलर टॉप पर

आईपीएल 2022 में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर की सूची में   11 मैच में 618 रन बनाकर बटलर टॉप पर हैं ।जहां उनका सर्वाधिक स्कोर 116 रनों का रहा है ।उन्होंने इस आईपीएल सीजन 15 में कुल  37 छक्के भी जड़े हैं।

पॉइंट्स टेबल में उलटफेर



पंजाब किंग्स पर मिली 6 विकेट से जीत के बाद अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स 14 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर आ चुके हैं ।जहां राजस्थान रॉयल्स ने एक 11 मैच में 7 जीत और चार हार का सामना किया है ।वही पहले पायदान पर गुजरात टाइटन 16 अंकों के साथ है ।दूसरे स्थान पर लखनऊ सुपरजाइंट्स 14 को के साथ है एवं तीसरे पायदान पर अब राजस्थान रॉयल्स 14 अंकों  के साथ हैं । इस हार के बाद पंजाब किंग सातवें पायदान पर 10 अंकों के साथ आ चुकी है।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here