भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे एजबेस्टन टेस्ट रोमांचक दौर में आ चूका है । जहाँ पहले पारी के शतकवीर रहे ऋषभ पंत की शानदार 146 रनों की पारी की बदौलत भारतीय टीम मजबूत स्तिथि में थी लेकिन दूसरी पारी में एक बार फिर से ऋषभ पंत के गलत शॉट के चुनाव के बाद आउट होने पर सोशल मीडिया पर फिर से उनके गलत शॉट के चयन पर सवाल उठने लगा हैं । जहाँ उनका गलत शॉट भारत की हार की वजह से बन सकता है अब ऐसा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है ।
चौथे दिन भारतीय टीम ने 245 रनों पर सिमट गई। वहीँ पहले पारी की बढ़त बनाये हुए भारत ने इंग्लैंड के समक्ष जीत के लिए 378 रनों का लक्ष्य रखा है। दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत के बल्ले से अर्धशतक निकले । कप्तान बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के तरफ से सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए । भारत ने चौथे दिन की शुरुआत 125/3 रन से की थी। ऋषभ पंत के शॉट की बात करें इससे पहले इंग्लैंड की दूसरी पारी के पलटवार की चर्चा कर लेते हैं ।
इंग्लैंड ने शुरू किया पलटवार

इंग्लैंड के कोच मैकुलम और बेन स्टोक्स की जोड़ी ने इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक क्रिकेट को बढ़ावा दिया है जिसका नतीजा पहले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 जीत दर्ज कर इंग्लैंड साबित कर चुकी है । वहीँ ऐसा ही कुछ भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड ने अपनाया । जहाँ जैक क्रॉली और ऐलेक्स लीज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 के औसत से 107 रन की साझेदारी कर भारतीय टीम पर दवाब बढ़ा दिया ।
चाय के अवकाश तक इंग्लैंड की टीम ने 23 ओवर में 107 रन एक विकेट पर बना लिए हैं । जहाँ जैक क्रॉली (46) रन बनाकर आउट हुए वहीँ ऐलेक्स लीज ( 56) रन पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। जहाँ अभी भी 90 ओवर कल के और आज के लगभग 20 ओवर शेष हैं ।
क्रिकेट पंडितों के अनुसार अगर ऋषभ पंत हड़बड़ी नहीं करते और इतनी अच्छी पारी को और लम्बा करते तो भारत का स्कोर 400 के पार होता और इसका दवाब विपक्षी खेमें में पड़ता । लिहाजा अब ऋषभ पंत के स्विच हिट वो भी ऐसे समय में सोच से बाहर लगते हैं ।
हालाकिं ऋषभ पंत आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हैं और अगर वह शॉट चौके या छक्के हो जाती तो शायद ही क्रिकेट पंडित इसकी बातें करते लेकिन यह साफ़ है की जिम्मेदारी का एहसास होना जरूरी है जहाँ विपक्षी खेमा बड़े फेरबदल करने की काबिलियत रखता है ।
स्विच हिट लगाने के चक्कर में खोया विकेट

63 वे ओवर की घटना है जब ऋषभ पंत ने स्पिन गेंदबाज़ जैक लीच को आड़े हाथों लेना चाहे और स्विच हिट लगाने के प्रयास में अपना कैच पिछले मैच की भांति रुट को दे बैठे । जहाँ अच्छे लय में लग रहे पंत 56 रन पर आउट हुए । अगर वह मैदान पर होते तो भारत संभवतः इंग्लैंड को 400 से अधिक का लक्ष्य जीत के लिए देती ।
वीडियो
Jack leach has the last laugh #pant #root #kohli #indvseng pic.twitter.com/OOF5jVGeF8
— Kohli 18 & devilliers 17 (@Maksiwoql) July 4, 2022







