वीडियो : ऋषभ पंत ने 57 रन की पारी से तोड़ा ये 6 रिकॉर्ड, धोनी का रिकॉर्ड हुआ धवस्त

0
113
views
Rishabh Pant broke these 6 records with an innings of 57 runs, Dhoni's record was destroyed

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें और निर्णायक टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने चौथे दिन का खेल 257 रन की बढ़त के साथ शुरू किया जहाँ पुजारा और ऋषभ पंत ने भारतीय पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतरे ।  जहाँ 66 रन की पारी खेलने के साथ पुजारा ऑफ साइड में स्लाइस करने के चक्कर में अपना विकेट ब्रॉड को थमा बैठे । वहीँ 60 वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस भी 19 रन की पारी खेल एक बार फिर शार्ट बाउंसर का शिकार बने । वहीँ ठीक 2 ओवर बाद ऋषभ पंत का भी विकेट गिरा । जहाँ वे सेट होने के बाद गलत शॉट चयन की वजह से आउट हुए । आगे खबर विस्तार से ।



57 रन की पारी खेल ऋषभ पंत ने तोड़े कई रिकॉर्ड

Rishabh Pant broke these 6 records with an innings of 57 runs, Dhoni's record was destroyed
PC: BCCI

Rishabh Pant ने एजबेस्टन टेस्ट के चौथे दिन 57 रनों की शानदार पारी खेली । जहाँ उन्होंने 86 गेंद पर 8 सजाऊके की मदद से शानदार 57 रन बनाये । हालाकिं वे गलत शॉट चयन की वजह से आउट हुए । जिस अंदाज़ में पंत खेल रहे थे उनका दूसरी पारी में भी शतक जड़ना तय मन जा रहा था ।

दोनों परियों में 203 रन बनाकर तोड़ा रिकॉर्ड



1) किसी भी विदेशी विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा बनाए गए ये दोनों परियों में सर्वाधिक रन रहा ।

2) वेस्टइंडीज के धाकड़ विकेटकीपर क्लाइड वालकॉट ने साल 1950 में  लॉर्ड्स  के मैदान पर दोनों परियों में 182 रन बनाए थे।

3) भारत की ओर से बतौर विकेटकीपर पंत ने  धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है । जहाँ धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ  दोनों परियों में  151 रन बनाए थे। जिसमें पहली पारी में  77 और दूसरी पारी में नाबाद  74 रन  बनाये थे ।



4) ऋषभ पंत भारत की ओर से पहले ऐसे विकेट कीपर बल्लेबाज़ बने जिन्होंने पहले पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक ठोकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है ।

Rishabh Pant broke these 6 records with an innings of 57 runs, Dhoni's record was destroyed
PC: Twitter

5) एजबेस्टन में एक टेस्ट मैच में 100+ और 50+ रन बनाने वाले केवल दो भारतीय खिलाड़ी की सूचि में विराट कोहली – 149 और 51 के बाद अब  ऋषभ पंत – 146 और 57 का नाम दर्ज हो गया है।

6)ऋषभ पंत भारत के बाहर किसी टेस्ट मैच में 200 रन बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।



वीडियो 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here