CSK vs RCB: शिवम दुबे की तूफानी 95 रनों की पारी ने मचाया कोहराम, मिले ये 4 अवार्ड, तोड़े 5 रिकॉर्ड 

0
137
views
CSK vs RCB: Shivam Dubey's innings of 95 runs created a furore, got these 4 awards, broke 5 records
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का 22 वां मुकाबला चेन्नई और बैंगलोर के बीच खेला गया। जहां जीत के सूखे को आखिरकार चेन्नई के टीम ने दूर किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी  करने उतरी चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। जिसके जवाब में बैंगलोर की टीम ने 193/9 बना पाई इस तरह 23 रनों से जीत चेन्नई की हुई।

32/2 विकेट गिरने के बाद शिवम और उथप्पा ने संभाली पारी

एक बार फिर चेन्नई के सलामी बल्लेबाजी लड़खड़ाई। जहां ऋतुराज 17 रन पर हेलवुड ने LBW आउट किया। मोईन अली 3 रन के स्कोर पर प्रभुदेसाई के हाथों रन आउट हुए। चेन्नई की टीम पर फिर से चिंता के बादल मंडराने लगे। एक बार फिर लगा की क्या यही अब अंत है। लेकिन शिवम और उथप्पा को और ही इरादे से आए थे और इरादा सिर्फ एक चेन्नई को आज किसी भी कीमत पर जीत दर्ज करना था। दोनों के बीच 165 रनों की साझेदारी हुई और टीम की नईया पार हुई।

शिवम ने उड़ाई बैंगलोर की गेंदबाजी की धज्जियां

किसी ने कल्पना नहीं होगी की शिवम दुबे का ये तूफानी पारी उनके पुराने टीम बैंगलोर के लिए आएगा। जहां शिवम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 46 गेंद पर आतिशी नाबाद 95 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छक्कों को बरसात कर दी आलम यह था की पहले 50 रन उन्होंने 30 गेंद पर बनाए और फिर अगले 45 रन के लिए महज 16 गेंद लिए। 15 ओवर के बाद उन्होंने एक नंबर गियर से सीधा 5 नंबर गियर लगा दिया। हवाई शॉट पूरे मैदान पर देखे गए। क्लीन हिट, किसे कहते हैं उन्होंने साबित किया। कुछ लोगों को युवराज की झलक भी बल्लेबाजी में दिखाई दी।

आखिरी 16 गेंद पर लगा दिए 45 रन

शिवम दुबे ने सभी गेंद बाजों को आड़े हाथों लेते हुए जमकर धुनाई की, जो आया वही रन खा कर गया। हर तरफ चेन्नई के पीले झंडों ने समा बांध दिया। हालांकि शतक से जरूर शिवम चुके जिसका मलाल उन्हें रहेगा लेकिन उनकी ताबड़तोड़ पारी को हमेशा याद किया जाएगा।

मिले ये 4 अवार्ड

CSK vs RCB: Shivam Dubey's innings of 95 runs created a furore, got these 4 awards, broke 5 records
PC: IPL/Twitter

मैन ऑफ द मैच 

शिवम् दुबे को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया जहाँ उन्होंने 95 रन की पारी खेली और चेन्नई के जीत के नायक बने ।

रुपए ऑन द गो 4 ऑफ द मैच

रुपए ऑन द गो फॉर ऑफ द मैच अवार्ड  शिवम दुबे को दिया गया।

अप स्टॉक मोस्ट वैल्युएबल ऐसेट ऑफ द मैच

अप स्टॉक मोस्ट वैल्युएबल ऐसेट ऑफ द मैच का खिताब शिवम दुबे  को दिया गया ।

dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच

शिवम दुबे  को dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच का अवार्ड से नवाजा गया , जिसके लिए उसने एक ट्रॉफी और एक लाख की धनराशि दी गई।

बटलर की कुर्सी खतरे में:  टॉप-10 की लिस्ट

POS PLAYER MATCh RUNS AVG SR 4S
1 बटलर 4 218 72.67 141.56 15
2 शिवम् दुबे 5 207 51.75 176.92 16
3 उथप्पा 5 194 38.80 163.03 17
4 क्विंटन डि कॉक 5 188 37.60 132.39 21
5 शुभमन गिल 4 187 46.75 159.83 18
6 ईशान किशन 4 175 58.33 125.00 20
7 हेटमायेर 4 168 84.00 178.72 10
8 लिविंगस्टोन 4 162 40.50 190.59 13
9 पृथ्वी शॉ 4 160 40.00 170.21 21
10 दीपक हूडा 5 155 31.00 130.25 13

 

ऑरेंज कैप की सूची में राजस्थान के बटलर टॉप पर 218 रनों के साथ है। वहीं सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 10 की लिस्ट में दूसरे स्थान पर शिवम दुबे आ चुके हैं। जहां कल के मैच में उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और ताबड़तोड़ 8 छक्के और 5 चौके की मदद से शानदार 95 रन बनाए।

टूटे ये रिकॉर्ड

1)सीएसके प्लेयर vs आरसीबी द्वारा उच्चतम स्कोर

95* – शिवम दुबे
95 – मुरली विजय (2011)
88 – आर उथप्पा (आज)
84* – एमएस धोनी (2019)

2)इस सीजन में एक नॉन ओपनर द्वारा सबसे ज्यादा रन

शिवम दुबे – 206*
शिमरोन हेटमायर – 168
लियाम लिविंगस्टोन – 162
दीपक हुड्डा – 155
हार्दिक पांड्या – 141

3) यह शिवम दुबे का सर्वोच्च आईपीएल स्कोर है और वह भी उनकी पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ। वहीँ चेनई की सीजन की पहली जीत और मैन ऑफ द मैच भी बने शिवम्

4)IPL2022 में शिवम दुबे के आंकड़े

  1. 3(6)
  2. 49(30)
  3. 57(30)
  4. 3(5)
  5. 95(46)

5)चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 165 रन की साझेदारी में शिवम्- उथप्पा ने बनाये रिकॉर्ड ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here