IPL 2022: हार से तिलमिलाये डुप्लेस ने कहा” आगर आज वो होता तो नहीं होती RCB की हार, इस 2 वजह से मिली हार 

0
80
views
IPL 2022: Shocked by the defeat, Duplass said,
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का 22 वां मुकाबला चेन्नई और बैंगलोर के बीच खेला गया। जहाँ इस मैच को चेन्नई ने 23 रन से जीतकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज कर सनसनी फैला दी ।  टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी  करने उतरी चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। जिसमें शिवम् और उथप्पा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए  दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली । शिवम् ने नाबाद 95 रन और उथप्पा ने 88 रनों की पारी खेली । लक्ष्य का पीछा करने utri  बैंगलोर की टीम ने हालाकिं संघर्ष दिखाया और 193/9 बनाये लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाबी हाथ नहीं लगी । आगे बात करते हैं की पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बैंगलोर के कप्तान डुप्लेसी ने किसे ठहराया हार का जिम्मेदार ।

डुप्लेसिस ने बताया हार की बड़ी वजह

डुप्लेसी ने बताया की बैंगलोर की टीम 7-8 ओवर तक मैच को अपने संतुलन में रखने में कामयाब हुई थी लेकिन 8-14 ओवर में स्पिन के खिलाफ चेन्नई के बल्लेबाज़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया । जहाँ शिवम् और उथप्पा के बीच 165 रनों की साझेदारी निभाई गई और साझेदारी से आपको कहानी पता चल जायेगा। यहाँ से हमारा मोमेंटम उनके पाले में शिफ्ट हुआ ।

IPL 2022: Shocked by the defeat, Duplass said, "If it hadn't happened today, RCB would not have lost, because of these 2 reasons."
PC: IPL/ Twitter

डुप्लेसिस ने बोला की ‘ हर्षल पटेल की कमी टीम को साफ़ खली, जहाँ डेथ ओवर में गेंदबाज़ी में मिश्रण की कमी की वजह से अधिक रन हमने लुटाये” आप देखें कि (हर्शल) न केवल इस टीम को बल्कि किसी भी टीम के लिए बेहद अहम् प्लेयर हैं ।उनके पास वास्तव में खेल को रोकने की क्षमता है। हम आज रात चूक गए। अंत में भी हमारे गेंदबाज़ी में  विविधता की कमी साफ़ दिखी । उम्मीद है कि हर्षल  जल्द ही फिर से वापस करेंगे।”

डुप्लेसिस ने कहा की “हम लगभग 20-25 रन से हारे यह दर्शाता है की हमारे बल्लेबाज़ी में डेप्थ है। युवा प्लेयर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। चेन्नई से अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन हुआ । उन्होंने अपने स्पिनरों का सही इस्तेमाल ऐसी पिच पर किया जिसमें स्पिन को मदद मिली ।

217 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 193 रन ही बना पाई। बैंगलोर की तरफ से  शाहबाज अहमद ने सबसे ज्यादा 27 गेंदों पर 41 रन बनाए, आखिर में दिनेश कार्तिक ने 14 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली और फिर से मैच के रोमांच को वापिस ले कर आये लेकिन जडेजा के कैच ने इस पारी का अंत किया और चेन्नई को रहत से साँस लेने का मौका । इस तरह चेन्नई ने 23 रन से जीत हासिल की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here