IPL 2022 POINTS TABLE: चेन्नई के जीत पर इस वजह से राजस्थान रॉयल्स ने मनाया जश्न, बैंगलोर की उम्मीद को करारा झटका

0
91
views
IPL 2022 POINTS TABLE: Because of this, Rajasthan Royals celebrated the victory of Chennai, a blow to Bangalore's hopes
PC: Twitter

चेन्नई सुपर किंग्स और  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2022 के 22 वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने आतिशी जीत के साथ आईपीएल 2022 में  अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए वापसी की है। इस जीत के बाद जहाँ बैंगलोर के एक बड़ी उम्मीद को झटका लगा है वहीँ चेन्नई की जीत से राजस्थान ने सुकून की सांसें ली है, जिसकी जानकारी आगे दी गई है । उससे पहले मैच के हाल पर एक नज़र ।

22वें मुकाबले  में एक बार फिर टॉस के बॉस रहे डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर चेन्नई को बल्लेबाज़ी करने के लिए आमंत्रित किया । चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर शानदार 216 रन बनाए। जिसमें रॉबिन उथप्पा ने 88 रन और शिवम दुबे ने नाबाद  95 रन की शानदार पारी खेली।

217 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया और कड़ी टक्कर चेन्नई को दी जहाँ 20 ओवर में बैंगलोर ने 9 विकेट के नुकसान पर 193 रन ही बना सकी। बैंगलोर की ओर से शाहबाज अहमद ने सर्वाधिक रन बनाये जहाँ उन्होंने 27 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली। वहीं, दिनेश कार्तिक ने 14 गेंदों पर 34 रन की पारी खेल एक बार फिर दिलों पर राज किया । इस तरह चेन्नई ने 23 रन से जीत हासिल की।

पॉइंट्स टेबल में लगा बैंगलोर को झटका

अगर बैंगलोर की टीम चेन्नई को कल ले मुकाबले में मात देने में कामयाब हो जाती तो बैंगलोर अंकतालिका में तजस्थान को पछाड़ पहले स्ताहन पर काबिज हो जाती । वहीँ इस हार से  और चेन्नई के इस बड़े जीत से सर्वाधिक फायदा राज्स्तःन को मिलाई है जहाँ उनकी बादशाहत पॉइंट्स टेबल में बरक़रार है ।पांच मैचों में यह बैंगलोर की यह दूसरी हार है। बैंगलोर को चेन्नई से पहले केवल पंजाब के हाथों  हार का सामना करना पड़ा था। अंकतालिका  पांच मैचों में तीन जीत और दो हार और छह अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here