” दूसरे की शादी की चिंता से पहले अपनी करो”, अमित मिश्रा का ट्वीट पड़ा भारी, RCB के फैंस ले रहे जमकर मजे

0
78
views
PC: Amit Mishra/Twitter

आईपीएल 2022 जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे फैंस के साथ साथ क्रिकेट जगत के लोगों का भी सोशल मीडिया पर चर्चे खूब हो रहे हैं।जहां अपने सोशल मीडिया से टिप्पणी करना भारत के पूर्व प्लेयर अमित मिश्रा पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है।

जहां चेन्नई और बैंगलोर के बीच हुए मुकाबले में यह मामला तूल पकड़ा जहां एक युवती बैनर पर यह फ्लैश करती पाई गई की ” मैं तब तक शादी नहीं करूंगी जबतक आरसीबी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीतेगी” वहीं चेन्नई के हाथों मिली बैंगलोर को 23 रनों की हार के बाद अमित मिश्रा ने फोटो ट्वीट कर लिखा की ” मैं इनके अभिभावक के लिए अब काफी परेशान हूं।” मतलब साफ था की जिस तरीके से आरसीबी हारी है और यही सिलसिला जारी रहा तो बैंगलोर के लिए खिताब पाना मुश्किल होगा वहीं इस युवती के अभिभावक के लिए अपनी चिंता अमित मिश्रा ने जाहिर की। फिर क्या था आरसीबी के फैंस ने अब अमित मिश्रा को आड़े हाथों में लिए हुए जमकर मजे लेने शुरू कर दिए हैं।

ऐसे आए सोशल मीडिया पर रिएक्शन

मैच का लेखा जोखा

चेन्नई की 217 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम 20 ओवर में बैंगलोर ने 9 विकेट के नुकसान पर 193 रन ही बना सकी।  इस तरह चेन्नई ने 23 रन से जीत हासिल की। शुरुआती चार मैचों में मिली लगातार हार के बाद CSK की इस सीजन ये पहली जीत रही। साथ ही रवींद्र जडेजा ने भी बतौर कप्तान पहला मैच जीता।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here