IPL 2022: हार के बाद भड़के हार्दिक, खोल दी टीम की पोल, इस मुश्किल घड़ी के लिए दे दी चेतावनी

0
84
views
IPL 2022: Hardik got furious after the defeat, opened the team's pole, gave a warning for this difficult time
PC: IPL/Twitter

IPL 2022 का 48 वा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने आठ विकेट से गुजरात को रौंदा कर अंकतालिका में टॉप-5 टीमों में अपनी जगह 10 अंकों के साथ बना ली है ।




टॉस जीतकर गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए, जिसके जवाब में 24 गेंद शेष रहते हुए पंजाब किंग्स ने 2 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाकर इस मैच को अपने नाम किया।

गुजरात टाइटंस की हुई थी बेहद खराब शुरुआत

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जहां साहा और शुभमन पर पारी को तेज शुरूआत देने की दरकार थी। जहां शुभमन के ऋषि धवन द्वारा 9 रन पर आउट होने के बाद पूरा मोमेंटम पंजाब के पास चला गया। जहां उनके ठीक बाद 21 रन पर साहा भी रबाडा के शिकार बने।




हार्दिक पंड्या भी 1 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन ने पारी संभाला और 50 गेंद में 65 रनों की नाबाद पारी खेली। पंजाब की ओर से रबाडा ने 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और पर्पल कैप की लिस्ट में टॉप 3 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए।

IPL 2022: Hardik got furious after the defeat, opened the team's pole, gave a warning for this difficult time
PC: IPL/BCCI

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत खराब रही जहां बेयरस्टो 1 रन बनाकर शमी का शिकार बने। इसके बाद भानुका राजापक्ष ने 28 गेंद पर 40 रन , लिविंग स्टोन ने 10 गेंद पर 30 रन और शिखर धवन ने 62 रनों की पारी खेली। शमी को एक सफलता हाथ लगी।



हार के बाद जानिए हार्दिक ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में क्या बोला

हम 25-30 रन पीछे रह गए । इस विकेट पर आदर्श  स्कोर 170 रनों का होता, नियमित अंतराल पर विकेट खोने की वजह से हम अपने लक्ष्य से भटक गए । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करना हमारे प्रयोग में से एक था, हर घडी के लिए टीम को तैयार होना होगा । हमें अपने कम्फर्ट जोन (जो लक्ष्य का पीछा कर रहा था) से बाहर आने की दरकार है ।




हमने इस टूर्नामेंट में लक्ष्य का पीछा शानदार अंदाज़ में किया है, लिहाजा विपरीत समय में , हमें पता होना चाहिए कि लक्ष्य को कैसे बोर्ड पर लगाया जाये। यह सीखने का बड़ा पहलु है, हमें जल्द इसे सेकना होगा । जब हम जीत रहे थे तब भी हम हमेशा बेहतर होने की बात कर रहे थे, हम उन चीजों पर कार्य करेंगे जिससे हम अभी तक अवगत नहीं हैं । और आने वाले मैच में हम वापसी करेंगे। जीत और हार खेल का एक हिस्सा है।”

IPL 2022: Hardik got furious after the defeat, opened the team's pole, gave a warning for this difficult time
PC: IPL/Twitter

 




 

हार्दिक ने साफ़ किया की उनकी टीम दवाब में अधिक शानदार खेल रही है और लक्ष्य का पीछा करने में टीम माहिर है लेकिन तब क्या जब आपको लक्ष्य का निर्धारण खुद ही करना पड़ जाये इन्हे बातों को सोचते हुए टॉस जीतने के बाबजूद टीम ने टीम हित के लिए फैसला लेते हुए गेंदबाज़ी नहीं बल्कि बल्लेबाज़ी का चुनाव किया था ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here