आईपीएल 2022 का 48 वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया ।जहां इस रोमांचक मुकाबले को एकतरफा बनाने वाले लिविंगस्टोन ने आतिशी पारी खेलते हुए 10 गेंदों पर 30 रन बनाए ।जहां उन्होंने मोहम्मद शमी को अपने रडार पर लेते हुए तीन लगातार छक्के के साथ 2 चौके और 2 रन बटोरे 1 ओवर में 28 रन बनाएं।
अपने लाइन लेंथ के लिए वर्ल्ड क्लास गेंदबाज को लिविंगस्टोन ने रिमांड पर लेते हुए जमकर कुटाई कर दी। मैच में दर्शकों को एक्शन मूवी की याद दिला दी।

वहीं दर्शक दीर्घा में बैठी हार्दिक की पत्नी नताशा और राहुल तेवतिया की पत्नी ने लिविंगस्टोन के 117 मीटर लंबे छक्के पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दे डाली। जहां दोनों को विश्वास ने नहीं हुआ की मैदान पर क्या हो रहा।
जहां हार कोने पर चौके और छक्कों की बारिश आ गई। वहीं गुजरात की टीम जो की जीत के रथ पर सवार होकर घूम रही थी पंजाब की टीम ने उसे भी उस जीत के रथ से उतार दिया। पहले गेंदबाजी में पंजाब की ओर से रा बाडा ने 33 रन देकर 4 विकेट लेकर गुजरात को 143 रनों पर रोका ।वहीं बल्लेबाजी में धवन ने शानदार 62 और लिविंगस्टोन के आतिशी 30 रनों की पारी ने पंजाब को बहुमुल्य 2 अंक दिलवा दिए।
लिविंग स्टोन ने मचा दिया तूफान
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना था कि मैदान पर लिविंगस्टोन कोहराम मचा सकते हैं लेकिन रनों का ऐसा तूफान लिविंगस्टोन लेकर आएंगे किसी ने नहीं सोचा था ।जहां पंजाब रन रेट को अच्छे करने की दिशा में अपने सबसे आक्रामक बल्लेबाज लिविंगस्टोन को भेजा ।
वही लिविंगस्टोन उस पर खरे उतरते हुए शमी की गेंद पर जमकर धुनाई की जहां हर एक गेंद को उन्होंने हवाई सैर कराई। पवेलियन में बैठे जितने दर्शक थे सभी लिविंगस्टोन के फैन हो गए।
नहीं हुआ नताशा, रिद्धि को विश्वास
हार्दिक की पत्नी नताशा और राहुल तिवटिया की पत्नी अपनी गुजरात की टीम के लिए चीयर करती नजर आई।
— Eden Watson (@EdenWatson17) May 3, 2022
वहीं एक वक्त ऐसा भी आया जब दोनों को यह विश्वास ही नहीं हुआ की शमी के एक ओवर में लिविंग स्टोन ने 28 रन लूट ली हैं। जहां 117 मीटर का इस सीजन का सबसे लंबा छक्का देख दोनों ही हैरान हो गई।







