वीडियो: धोनी के रफ्तार के आगे मैक्सवेल पस्त, फिर से किया अनहोनी को होनी, आ गया है अब कप्तान धोनी

0
77
views
Maxwell battered in front of Dhoni's speed, again untold misfortune has come, now captain Dhoni has come
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का 49 वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स के  बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. एक बार फिर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टॉस के बॉस बने एवं क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया। लगातार  अपने तीन मैच में हार का सामना कर चुकी है द्वार चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम चेन्नई के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। वही इन सभी चीजों के बीच नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर जडेजा के ओवर में मैक्सवेल को शानदार ढंग से धोनी ने रन आउट किया ।इसकी सारी जानकारी आगे दी गई है।



एक बार फिर देखी धोनी की रफ्तार

40 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी का एक बार फिर से शानदार रफ्तार महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन देखने मिला। जहां रविंद्र जडेजा की गेंद पर मैक्सवेल को उन्होंने शानदार ढंग से रन आउट किया। रोबिन के शानदार थ्रो ने मैक्सवेल का काम तमाम कर दिया ।



पारी के नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर कोहली ने जडेजा की गेंद को पुश कर एक रन लेना चाहा। जहां हां- ना  के चक्कर में एक सेकंड बीच मैदान पर मैक्सवेल रुके और इतने में रोबिन उथप्पा ने बिना कोई गलती किए गेंद धोनी के हाथों में फेक दी।

फिर क्या था धोनी ने फुर्ती के साथ  स्टंप की बेल्स को उड़ा दिया। विकेट के बेल्स के  हटाने के साथ ही धोनी बेहद आत्मविश्वास से भरे दिखे। वहीं मैक्सल को पता था कि वह आउट हो चुके हैं एवं धोनी के रफ्तार के सामने वह पहले ही पस्त हो चुके हैं।



अंपायर के फैसले से पहले ही वह पवेलियन की ओर बढ़ते गए। t20 की बात की जाए तो जडेजा और मैक्सवेल के बीच अब तक की भिड़ंत में जडेजा के कुल 53 गेंदों पर मैक्सवेल ने 78 रन बनाए हैं जहां 7 बार जडेजा ने मैक्सवेल का विकेट लिया है।

सस्ते में निपटा मैक्सवेल

गैलन मैक्सवेल ने 3 गेंदों पर 3 रन बनाए या तीसरे नंबर पर उन्हें प्रमोट कर पारी को दिशा देने के लिहाज से फॉर्म डुप्लेसी एवं मैनेजमेंट ने भेजा था लेकिन वह याद करने में विफल रहे।

धोनी ने इस ढंग से बिखेरी‌ गिलियां



 

रोबिन उथप्पा द्वारा फेंकी गई सटीक थ्रो धोनी के हाथों  में जाने के साथी मैक्सवेल का रन आउट होना तय माना जा रहा था वहीं धोनी ने भी एक सेकंड की देरी किए बिना स्टंप्स  को बेल से जुदा कर दिया और इस तरह मैक्सवेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

RCB: फाफ डु प्लेसिस (c), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (w), महिपाल लोमरोर, वानिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।

CSK: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (w/c), रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रिटोरियस, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी, महीश थीक्षाणा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here