वीडियो: धोनी ने डुप्लीसी के लिए बिछाया “जाल”, पूर्व कप्तान जडेजा ने कैच ले किया काम पूरा तमाम

0
72
views
Video: Dhoni lays a
PC: IPL/BCCI

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल का 49 वां  मुकाबला खेला जा रहा है ।जहां इस मैच में चेन्नई सुपर किंग के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।



पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए ।जहां अच्छी लय में लग रहे बैंगलोर के कप्तान डुप्लेसिस को चेन्नई के  कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने चक्रव्यूह रचना करते हुए मोईन अली की गेंद पर जडेजा द्वारा कैच आउट करवाया।

बड़ी पारी खेलने से चुके फाफ डू प्लेसिस

अच्छे लय में लग रहे हैं डुप्लेसिस ने 22 गेंदों पर चार चौके एवं 1 छक्का लगाकर 38 रनों की पारी खेल मोईन अली का शिकार बने ।जहां मोईन अली ने रविंद्र जडेजा द्वारा उन्हें कैच आउट करवाया लेकिन इसका पूरा श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को जाता है जहां उन्होंने फील्डिंग सेट करने के साथ गेंदबाजी में भी तुरंत परिवर्तन कर डुप्लेसिस के विरुद्ध मोइन को लेकर आये । धोनी ने डुप्लेसिस के लिए अलग चाल चली ।



पावर प्ले के ठीक बाद गिरा डुप्लेसी का महत्वपूर्ण विकेट

गौरतलब है कि पावर प्ले तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे थे। जहां सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस शानदार लय में लग रहे थे ।जहां दोनों के बीच 62 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हो चुकी थी। इस पार्टनरशिप को मोइन अली ने तोड़ा।



जहां मोइन अली की 8 वे ओवर की दूसरी गेंद पर  डुप्लेसिस मिड ऑन  के ऊपर से छक्का लगाने की योजना के तहत हवाई शॉट खेला ।जहां मिडविकेट पर खड़े सर रविंद्र जडेजा ने बिना किसी गलती के आसान तरीके से डुप्लेसिस का आसान सा कैच पकड़ा। फील्ड सेटिंग की बात हो या किस बल्लेबाज के लिए कौन सा गेंदबाज को मैदान पर लेकर आना है महेंद्र सिंह धोनी से अच्छा यह कोई नहीं जनता ।

पिच पर उछाल और टर्न  को देखते हुए धोनी ने मोईन अली को गेंदबाजी सौंपी और उनके इस मास्टर स्ट्रोक काम कर गए काम कर गया।

फाफ डू प्लेसिस का विकेट लेने के साथ ही मोईन अली ने पूरे किए t20 क्रिकेट में 150 विकेट



150 t20 विकेट पूरे करने वाले मोइन अली विश्व के 123 वें प्लेयर बन चुके हैं ।जहां उन्होंने  बेंगलुरु खिलाफ 4 वर्ड में दो महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किये । जहाँ उन्होंने बैंगलोर के खिलाफ  सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और डुप्लेसिस का विकेट अपने नाम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here