IND vs ENG: इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से रौंदा, 2/1 से बनी चैंपियन, रिचा-पूजा की पारी पर फिरा पानी, इसके मिला मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड

0
97
views
IND vs ENG: England beat India by 7 wickets, England became champion by 2/1, Richa-Pooja's innings went in vain
PC: Twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच टी 20 द्विपक्षीय सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला ब्रिस्टल में खेला गया जहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 122/8 रन बनाए। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 18.2ओवर में 126/3 रन बनकर मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर सीरीज पर 2/1 से कब्जा किया।

शेफाली-स्मृति मांधना सस्ते में हुई आउट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की सलामी बल्लेबाज की जोड़ी शैफाली और  स्मृति की 15 के स्कोर पर मैदान से बाहर हो चुकी थीं। जहां शैफाली 5 और स्मृति 9 रन पर आउट हुई।

हेमलता और मेघना हुई 0 पर आउट

IND vs ENG: England beat India by 7 wickets, England became champion by 2/1, Richa-Pooja's innings went in vain
PC: Twitter

भारत की हालत खस्ता तब हुई जब हेमलता और मेघना 0 पर आउट हुई। वहीं हरमप्रित 5 रन पर आउट हुई और भारत एक समय 100 रन का आंकड़ा भी पार करती नजर नहीं आ रहीं थीं। जहां भारत के टॉप 5 प्लेयर दहाई का आंकड़ा भी छू नहीं पाए। हालाकि दीप्ति ने एक छोर को संभाला और 25 गेंद पर 23 रन की पारी खेली।

रिचा घोष और पूजा की जबरदस्त पारी

विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिचा ने जबरदस्त पारी खेली और 22 गेंद में 5 चौके की मदद से 33 रन की जबरदस्त पारी खेली। वहीं पूजा ने भी जबरदस्त 19 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर 122 रन तक पहुचाया। जहां उन्होंने 12 गेंद का सामना करते हुए 2 चौके जड़े। एक समय 100 रन तक भी टीम इंडिया को पहुंचने में कठिनाई लग रही थी लेकिन इन दोनों प्लेयर ने जबरदस्त संघर्ष दिखाया।

इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात की जाए तो सोफी ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं साराह ने 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट चटकाएं। भारत के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे ।

सोफी डंनकेली और कैप्सी की जबरदस्त पारी

IND vs ENG: England beat India by 7 wickets, England became champion by 2/1, Richa-Pooja's innings went in vain
PC : Twitter

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की सलामी बल्लेबाज़ सोफा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 49 रन की पारी खेली। वहीं जहां एक समय इंग्लैंड के 69 रन पर 0 विकेट थे वह 79 रन पर 3 हो गए थे। इसके बाद आई कैप्सी ने इंग्लैंड पर बन रहे दवाब को सोखा और शानदार 38 रनों की नाबाद पारी खेली और विनिंग शॉट खेली।

मैन ऑफ़ द मैच

IND vs ENG: England beat India by 7 wickets, England became champion by 2/1, Richa-Pooja's innings went in vain
PC: Twitter

सोफी को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने स्मृति का कैच पकड़ने के साथ 3 विकट चटकाए थे।

भारत की गेंदबाजी

भारत की ओर से राधा यादव ने 14 रन देकर 1 विकेट , पूजा वस्त्राकार ने 16 रन देकर 1 विकेट और स्नेह राणा को एक सफलता हाथ लगी।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here