आईपीएल 2022 का 49 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। जहां टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बल्लेबाजी के लिए चेन्नई ने आमंत्रित किया। निर्धारित 20 ओवर में बेंगलुरु ने 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन का स्कोर बनाया ।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लोमरोर ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली। जहाँ उन्होंने 27 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए ।वहीं चेन्नई सुपर किंग की ओर से युवा गेंदबाज महीश थीक्षाणा सबसे सफल रहे उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर एक ही ओवर में तीन विकेट चटकाए।
एक ओवर में चटका दिए तीन महत्वपूर्ण विकेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 19वें ओवर में महीश थीक्षाणा ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया ।जहां उन्होंने अपनी पहले ही गेंद पर लोमरोर को 42 रन के स्कोर पर गायकवाड द्वारा कैच आउट कराया ।हालांकि यह गेंद फुल टॉस थी जहाँ लोमरोर इसे अच्छे से कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंद सीधा लॉन्ग ऑन पर खड़े फिल्डर गायकवाड के हाथों में गई।
दूसरी ही गेंद पर हंसरंगा को उन्होंने फिर से गायकवाड के हाथों लोंग ऑफ में कैच कराया। हालांकि पहली कोशिश में ऋतुराज गायकवाड के हाथों से गेंद फिसल गई थी लेकिन दूसरी कोशिश में उन्होंने कैच को पूरा कर हंसरंगा को पवेलियन वापस भेजा।
19 वीं ओवर की आखिरी गेंद पर मैं शहबाज़ को कैरम बॉल पर बोल्ड कर एक ओवर में 2 रन देकर 3 सफलता अर्जित की।
— Abhishek Kumar (@CricketKeTagde) May 4, 2022
मैच समरी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली ने 33 गेंदों पर 30 रन बनाए। डु प्लेसिस ने 22 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली ।लोमरोर ने 27 गेंदों पर 42 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने 17 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 26 रन की नाबाद पारी खेली।
चेन्नई सुपर किंग की गेंदबाजी की बात की जाए धोनी ने 6 गेंदबाजों को इस्तेमाल किया ।जहां मोईन अली को 4 ओवर में 28 रन देकर दो सफलता मिली । महीश थीक्षाणा ने 4 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए । लोमरोर (42), दूसरी गेंद पर हसरंगा (0) और आखिरी गेंद पर शाहबाज अहमद (1) को आउट किया।







