IND vs WI 4th T20I:भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी 20 मुकाबला फ्लोरिडा के मैदान पर खेला गया जहां भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को 59 रनों से रौंदकर सीरीज में 3/1 से अजेय बढ़त हासिल करने के साथ ही सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है।
फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रॉवर्ड पार्क काउंटी स्टेडियम में खेला गया मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान पूरन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया । बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित हुई भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए । जीत के लिए 192 रन का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 132 रन पर ढेर हो गई । । इस मैच को भारत ने 59 रनों से जीता । इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3-1 से इस सीरीज पर कब्ज़ा भी कर लिया है ।
भारत की पारी

रोहित शर्मा ने 16 गेंद में ही 33 रन बनाये । वहीं सूर्यकुमार ने के बल्ले से 24 रन निकले,दीपक हुड्डा ने 19 गेंद पर 21 रन बनाये । वहीँ पंत ने 31 गेंद पर 44 रन की पारी खेली जहाँ उन्होंने 6 चौके जड़े । संजू सैमसन ने 23 गेंद पर 30 रन बनाये जहाँ उन्होंने 2 चौका और 1 छक्का जड़ा ।अक्षर पटेल ने केवल 8 गेंदों पर 1 चौका और 2 छक्के की मदद से आतिशी 20 रन बनाए।
वेस्टइंडीज की पारी
वेस्टइंडीज की ओर से पॉवेल और निकोलस पूरन ने 24-24 रन की पारी खेली ।शिमरन हेटमायर ने 19 रन बनाये । भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए । आवेश खान, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट हासिल किये।
मैन ऑफ द मैच बने आवेश खान
मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से आवेश खान को नवाज़ा गया जहाँ उन्होंने 2 विकेट 17 रन देकर लिया ।
आवेश खान और अक्षर पटेल की बातचीत
मैच में मिली जीत के बाद आवेश खान और अक्षर पटेल का वीडियो BCCI के ऑफिसियल सोशल मीडिया पर साझा किया गे ा। जहाँ अक्षर ने आवेश खान से पूछा की ” पिछले 2 मैच आपका अच्छा नहीं गया और आपने रन भी दिए तो कैसे इतना अच्छा प्रदर्शन आज आपने किया , ऐसी कौन सी टॉनिक आपने पि थी,” इस पर आवेश खान ने कहा की कोई टॉनिक तो नहीं पि थी लेकिन हाँ पिछले 2 मैच में पिटाई हुई थी और यह मैच मेरे लिए करो या मारो वाला था । जहाँ मैंने इसमें अच्छा प्रदर्शन किया । मेरी कोसिस थी की मई मैच विनिंग प्रदर्शन दू ।

अक्षर पटेल से आवेश खान ने सवाल किया की आप आने के साथ छक्के जड़ने लगे क्या सोच थी ” इसपर अक्षर ने बोला की फ्लो अच्छा था गति मेरे साथ थी मुझे खुद पर विश्वास था की पिछले मैचों में अच्छी बल्लेबाज़ी की है बस उसी को मैंने आगे बढ़ाया ।
वीडियो
Florida Diaries with @akshar2026 & @Avesh_6 👌👌
From bouncing back in style to chipping in with an all-round performance! 👍 👍
The #TeamIndia duo discusses it all post the win in the 4th #WIvIND T20I. 👏 👏 – By @28anand
Full interview 🎥 🔽https://t.co/grfbTsuGhq pic.twitter.com/lSkrvI4zNz
— BCCI (@BCCI) August 7, 2022







