वीडियो: रोहित शर्मा ने जीता फ्लोरिडा के मैदान पर आए दर्शकों का दिल, कुछ ऐसे मिलकर इजहार किया खुशी

0
89
views
Video: Rohit Sharma won the hearts of the audience who came on the Florida ground, expressed happiness in such a way
PC: BCCI/Twittter

ये फैंस ही तो हैं जिसके जुनून ने इस क्रिकेट को इस स्तर तक पहुंचाया है। ये फैंस ही तो हैं जिसके सपोर्ट और निर्स्वाथ रूप से क्रिकेटरों के प्रति प्यार ने ही क्रिकेटरों को स्टार यहां तक कि भगवान का दर्जा दिया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच फ्लोरिडा में हुए मैच भारतीय फैंस ने जमकर टीम इंडिया का सपोर्ट किया जहां स्टेडियम में ब्लू आर्मी ने अपना दबदबा दिखाया। हजारों किलोमीटर दूर भी भारतीय टीम को होम ग्राउंड की कमी भारतीय मूल के समर्थकों ने नहीं होने दी । जहां इसका इस सपोर्ट को लेकर रोहित शर्मा ने भी भावुक हुए और अपनी धन्यवाद कुछ अलग अंदाज से दिया।

रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में किया फैंस और दर्शकों का धन्यवाद

Video: Rohit Sharma won the hearts of the audience who came on the Florida ground, expressed happiness in such a way
PC: BCCI

वेस्टइंडीज को 59 रनों से रौंदकर सीरीज में 3/1 से अजेय बढ़त बनने वाली टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने दर्शकों के लिए पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा की उनका शुक्रिया जाहिर करना चाहता हूं जहां वे इतनी गर्मी में आए और टीम इंडिया का सपोर्ट किया। जहां पूरी स्ट्रेंथ से उन्होंने भारतीय टीम को सपोर्ट करने आए और भारतीय क्रिकेट की लोकप्रियता को चार चांद लगाया।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के बाद दर्शकों के पास पहुंचे रोहित

Video: Rohit Sharma won the hearts of the audience who came on the Florida ground, expressed happiness in such a way
PC: BCCI

रोहित शर्मा ने खुद दर्शकों से हाथ मिलाया और उनसे रूबरू हुए जहां फ्लोरिडा के दर्शकों ने दिल खोल के रोहित शर्मा से मिले और रोहित शर्मा ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए दर्शकों को निराश नहीं किया और उनसे मिले । जहां दर्शकों के बीच रोहित शर्मा का क्रेज देखने लायक था।



जहां रोहित भागकर सभी दर्शकों से हाथ मिलाते नजर आए वहीं बीसीसीआई ने इस शानदार फैन फॉलोइंग की वीडियो को आपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर साझा किया। जहां फैंस को रोहित शर्मा का यह अंदाज बेहद भा रहा है। वहीं रोहित शर्मा भी फैंस से मिलकर बेहद खुश हुए।

वीडियो

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here