Zimbabwe vs Bangladesh, 2nd ODI: ज़िम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का दूसरा मुकाबला जिंबाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। जहां ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज़िम्बाब्वे की टीम ने 47.3 ओवर में 291 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से जीत लिया है।
जीत के साथ सीरीज जीत भी हासिल कर लिया है। इस जीत के साथ जिंबाब्वे की टीम ने श्रृंखला पर भी 2-0 से कब्जा कर लिया है हालांकि आखिरी वनडे मैच 10 अगस्त को खेला जाएगा लेकिन महज एक औपचारिकता मात्र रह गई है।
ज़िम्बाब्वे की टीम ने जीता 2-0 से सीरीज
एक बार फिर से ज़िम्बाब्वे के सामने बांग्लादेश की टीम बौनी नजर आई। जहां पहले मैच में भी जिम्बाब्वे ने 5 विकेट से बांग्लादेश को रौंदा था ।वहीं दूसरे मैच में भी 5 विकेट से बांग्लादेश को रौंदकर सीरीज को 2/0 से अपने नाम कर लिया है। आखिरी मैच महज औपचारिकता मात्र है ।
सिकंदर रजा ( Sikandar Raza) ने जड़ा लगातार दूसरा शतक

सिकंदर रजा ने बैक टू बैक दो मैचों में शतक जड़ जिम्बाब्वे की टीम की जीत पक्की की। जहां शानदार फॉर्म में चल रहे रजा ने 127 गेंद का सामना करते हुए 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 117 रन की पारी खेली।
चकब्वा ने भी जड़ा आतिशी शतक
जिम्बावे की ओर से आज दो शतकीय पारी खेली गई जहां दुसरे शतक वीर चकब्वा रहे जिन्होंने 75 गेंद में 10 चौके और 2 छक्के की मदद से तूफानी 102 रन की पारी खेली और बांग्लादेश के गेंदबाजों की जानकर कुटाई की।
बांग्लादेश ने पहले तीन प्लेयर 27 रन पर आउट कर दिए थे लेकिन इसके बाद रजा और चकाब्वा के बीच शानदार 201 रनों की साझेदारी ने मैच का रुख जिम्बाब्वे की ओर मोड़ दिया। जहां हाल में ही वेस्टइंडीज की टीम को सीरीज में मात देकर आई बांग्लादेश की टीम का ये हाल किसीने नहीं सोचा था । लगातर 2 मैच में मिली जीत के बाद जिम्बाब्वे की टीम जोश से लबरेज है।
बांग्लादेशी बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम के सलामी बल्लेबाज और कप्तान तमीम इकबाल ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए ।वही महमूदुल्लाह ने 84 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 80 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। आफीफ ने 41 रन तथा मुस्तफिजुर रहीम ने 25 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया और टीम का स्कोर 290 रन तक पहुंचाया ।
ज़िम्बाब्वे की ओर से रजा ने 10 ओवर में 56 रन देकर तीन विकेट हासिल किए वही मधेवेरे ने 2 सफलता अर्जित की। गेंदबाज़ न्यौछी और टनाका को एक एक विकेट मिला।
मैन ऑफ़ द मैच

सिकंदर रजा को बैक टू बैक मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। जहाँ उन्होंने 117 रनों की शानदार पारी खेलकर ज़िम्बाब्वे की टीम की जीत पक्की की थी। इसके लिए उन्हें 300 डॉलर की धनराशि दी गई ।







