बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला हरारे के मैदान पर खेला गया। जहां जिंबाब्वे की टीम ने मेहमान टीम बांग्लादेश को 5 विकेट से रौंदकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। उसके साथी तीन मैचों की श्रृंखला को भी 2-0 से अपने नाम करने में कामयाब हो चुकी है।
जिंबाब्वे ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए ।उसका पीछा करने उतरी मेजबान टीम जिंबाब्वे ने 47.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से जीत लिया।
बांग्लादेश की बल्लेबाजी

बांग्लादेश की ओर से सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने 10 चौके और एक छक्के की मदद से 45 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली .वहीं महमूदुल्लाह ने 84 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 80 रन बनाए मुशफिकुर रहीम ने 31 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली। शान्तो ने 38 तथा हुसैन ने 41 रनों की पारी खेली।
जिम्बाब्वे की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रजा रहे जिन्होंने 10 ओवर में 56 रन देकर 3 विकेट हासिल किया।
जिंबाब्वे के पारी में लगे 2 शतक

जिम्बाब्वे के पहले 4 विकेट महज 49 रन पर गिर गए थे। इसके बाद जो हुआ उसकी कभी कल्पना बांग्लादेश ने नहीं किया होगा। जिंबाब्वे की ओर से सिकन्दर रजा ने 127 गेंद में 117 रन की पारी खेली जहां उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के जड़े । चकबवा ने 75 गेंद में 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 102 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 201 रन की साझेदारी हुई। चकाब्वा के आउट होने के बाद टोनी ने 16 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली और जिम्बाब्वे ने मैच को 47.3 ओवर में ही जीत लिया।
प्रेजेंटेशन के दौरान तमीम इकबाल ने कहा
जीत और हार के बीच अंतर की बात की जाये तो ज़िम्बाब्वे ने 2 मैच में चार शतक जड़े और हमने एक भी नहीं । यही सीरीज में जीत और हार का कारन बना ।हमने एक अच्छा टोटल बनाया लेकिन यह काफी नहीं रहा । हमने अच्छी शुरुआत की लेकिन इसे आगे ले जाने में कामयाबी नहीं मिली ।
ज़िम्बाब्वे की टीम ने अच्छी साझेदारी निभाई , विकेट शुरू से ही अच्छा था। स्पिनरों के खिलाफ उनकी यह पारी आसान नहीं थी । में जिम्बाब्वे को सारा श्रेय, देना चाहुगा ।वे इस श्रृंखला में बेहतर टीम थे। हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला और इसलिए हम इस स्थिति में हैं।







