India Women vs Australia Women, Final: कॉमनवेल्थ गेम्स का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स मे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 4 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर किया था । वहीँ अब फाइनल मुकाबले में इतिहास रचने की बारी है । आपको बता दें की पूल स्टेज में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने हराया था । वहीँ अब पलटवार करने की बारी भारत की है ।
भारतीय गेंदबाज़ों ने की धारधार गेंदबाज़ी

एलिसा हिली और बेथ मूनी ने पारी की शुरुआत की । जहाँ 7 रन के निजी स्कोर पर रेणुका ने एलिसा हिली को एलबीडबल्यू आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया । इसके उपरांत मेग लैनिंग (कप्तान) और बेथ मूनी ने पारी को संभाला ।मेग लैनिंग को शानदार अंदाज़ में राधा यादव ने रन आउट किया जिसकी चर्चा आगे की गई है ।
राधा यादव ने किया शानदार अंदाज़ में मेग लैनिंग को रन आउट
11 वे ओवर की फली गेंद पर नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़ी मेग लैनिंग को राधा यादव ने अपनी चतुराई से रन आउट किया । जहाँ मूने ने शॉट जड़ा और राधा ने अंडर आर्म गेंद को थ्रो कर विकेट से बेल्स को उखड दिया । जहाँ इस शानदार रन आउट के चलते कप्तान मेग लैनिंग का विकेट गिरा । जहाँ जिस चतुराई से रेणुका ने थ्रो कर उन्हें आउट किया यह बेहद कबीले तारीफ रहा । जहाँ अद्भुत तरीके से राधा यादव ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग जो की 26 गेंद में 36 रन बना चुकी थी और आक्रामक बल्लेबाज़ी कर रही थी उन्हें चलता किया ।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमाइमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, मेघना सिंह, रेणुका सिंह
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग XI :
मेग लैनिंग (कप्तान), एलिसा हीली, बेथ मूनी, रचेल हेंस, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैक्ग्रा, एश्ली गार्डनर, जेस जोनासन, मेगन शूट, डार्सी ब्राउन, एलाना किंग
वीडियो
Radha Yadav turning the game for India!🔥
What presence of mind!#INDvsAUS
pic.twitter.com/qRdmmCFSro— The Bridge (@the_bridge_in) August 7, 2022







