West Indies vs India, 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें T20 मैच मुकाबला फ्लोरिडा में खेला गया । जहाँ भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 88 रन से रौंदकर एकतरफा जीत अर्जित कर पांच मैचों की सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया । जहाँ आखिरी मुकाबला हार्दिक की अगुवाई में टीम इंडिया ने जीता ।
भारत की ओर से कार्यवाहक कप्तान हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। लख्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 15.4 ओवर में 100 रन पर सिमट गई ।
श्रेयस- दीपक हुड्डा की जबरदस्त बल्लेबाज़ी

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार ने इस मैच में आराम किया , जहाँ सलामी बल्लेबाज़ी की भूमिका में ईशान किशन और श्रेयस ने पारी की शुरुआत की । जहाँ ईशान किशन ने 13 गेंद में 11 रन बनाये वहीँ श्रेयस ने 8 चौके और 2 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 64 रन की पारी खेली ।श्रेयस अय्यर करियर की सातवीं अर्धशतकीय पारी खेली ।दीपक हुड्डा ने 25 गेंद में 38 रन की पारी खेली । हार्दिक ने 16 गेंद में 28 रन बनाये ।
वेस्टइंडीज की ओर से ओडियन स्मिथ ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए । डोमेनिक और हेडेन वॉल्श को एक एक सफलता मिली ।
शिमरन हेटमायर ने दिखाया संघर्ष
शिमरन हेटमायर ने वेस्टइंडीज की ओर से सर्वाधिक 56 रन बनाए। जहाँ उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के जड़े । 8 प्लेयर दहाई का आंकड़ा भी प्राप्त कर पाए ।
भारतीय स्पिनरों ने मचाया धमाल

भारत के लिए सभी 10 विकेट स्पिनर ने लिए । रवि बिश्नोई ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए । अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को तीन-तीन सफलता मिली । जहाँ स्पिनर का बोलबाला पहले ही ओवर से रहा । जहाँ अक्षर पटेल ने अपने पहले ही ओवर में होल्डर को बोल्ड कर यह बता दिया था की आज का दिन स्पिनरों के लिए होने वाला है ।
मैन ऑफ द मैच

अक्षर पटेल को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ उन्होंने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किये । इनाम के तौर पर 500 डॉलर की धन राशि दी गई
मैन ऑफ़ द सीरीज

अर्शदीप सिंह को मैन ऑफ़ द सीरीज के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ अर्शदीप सिंह ने 5 मैच में 7 विकेट 16 की औसत से लिए जहाँ उनका इकॉनमी 6.58 का रहा और बेस्ट प्रदर्शन 12 रन देकर 3 विकेट लेने का रहा । इनाम के तौर पर 1000 डॉलर की धराशि दी गई ।







