भारत और श्रीलंका के बीच वाली के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है ।जहां भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जहां रोहित शर्मा का यह निर्णय भारतीय टीम के हित में रहा । पहले दिन का खेल समाप्त होने के उपरांत भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है ।
भारतीय टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन बना लिए है ,वही आपको बता दें कि रविंद्र जडेजा 45 रन पर और रविचंद्रन अश्विन 10 रन पर नाबाद क्रीज पर डटे हुए हैं ।इस मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर अभी तक ऋषभ पंत रहे हैं जिन्होंने 97 गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 96 रन की पारी खेली वहीं उन्होंने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया जिसकी जानकारी आगे देंगे।
पंत ने की धोनी के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी

यह पहला मौका नहीं था जब ऋषभ पंत नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए ।आपको बता दें कि इसके पहले भी ऋषभ पंत पांच दफा नर्वस नाइंटीज का शिकार हो चुके हैं ।वही ऐसा करने वाले व दुनिया के विकेटकीपर बल्लेबाजों में भारत के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर चुके हैं, जहां महेंद्र सिंह धोनी अपने टेस्ट करियर में कुल 5 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं।
इन टीमों के खिलाफ ऋषभ पंत नर्वस नाइंटीज का शिकार
1.साल 2018 राजकोट वेस्टइंडीज के खिलाफ 92 रन।
2.साल 2018 हैदराबाद में वेस्टइंडीज के विरुद्ध 92 रन।
3.साल 2021 सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 97 रन
4.साल 2021 चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ 91 रन
5.साल 2022 मोहाली के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ 96 रन
पंत ने टेस्ट मैच को किया टी-20 में तब्दील
पहले 50 रन बनाने के बाद पंत ने अपना नेचुरल गेम खेलना शुरू किया , जहाँ आपको बता दें की ऋषभ पंत ने पहले 75 गेंदों पर उन्होंने 50 रन बनाए वहीं आखिरी 22 गेंदों पर उन्होंने 46 रन बना डाले। इसे यह साफ़ जाहिर था की ऋषभ पंत पुरे लय में नज़र आ रहे थे लेकिन 4 रन से वह अपने शतक से चूक गए । अगर पंत नर्वस 90 का शिकार ना हुए होते तो उनके शतकों में कुल 5 शतक और जुड़ सकते थे । अब देखना दिलचस्प होगा की पंत दूसरी पारी में क्या कारनामा करते हैं ।







