भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है जहां भारतीय टीम पहले दिन के 357 रन से आगे खेलना शुरू कर दिया है। जहां जडेजा और अश्विन की जोड़ी ने टेस्ट के दूसरे दिन मैदान पर खेलना शुरू किया। वहीं अच्छे फॉर्म और सकारात्मक बल्लेबाज़ी कर रहे रविंद्र जडेजा ने टेस्ट के दूसरे दिन रन बनाकर अपना टेस्ट कैरियर का 19वां अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही फैंस को जडेजा की तलवारबाजी सेलिब्रेशन का इंतजार था वह देखने मिला।
मैदान पर जडेजा ने किया खास सेलिब्रेशन
great inning pic.twitter.com/kwMA40YFqE
— NewsTheorem (@readersinteres1) March 5, 2022
अपने अलग अलग सेलिब्रेशन अंदाज के लिए मशहूर जडेजा ने एक बार फिर कमाल करते हुए शानदार तरीके से अपना अर्धशतक पूरा किया ।वहीं आपको बता दें की जडेजा ने 87 गेंद का सामना करते हुए 7 चौके की मदद से 50 रन बनाए। इसके बाद जडेजा ने शानदार सेलिब्रेशन किया और अपने तलवारबाजी अंदाज से सबका दिल जीत लिया। रविंद्र जडेजा ने 87 गेंदों का सामना करते हुए अपने क्षेत्र के पारे पूरा किया एवं बल्ले को तलवार की तरह निकालकर मशहूर अंदाज से जश्न मनाया आपको बता दें कि भारत की ओर से श्रीलंका के खिलाफ दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन और जडेजा क्रीज पर उतरे जहां लसिथ एम्बुलडेनिया ने शुरू किया।
रोहित शर्मा ने दिखाया भरोसा
गौरतलब है की टी 20 मैच में भी रोहित शर्मा ने जडेजा को बैक किया, जहां ना केवल जडेजा को तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजा वहीं दिसरे मैच में 5 नंबर पर भी उतार। वहीं प्रेस कांफ्रेंस में भी जडेजा ने रोहित की बड़ाई करते हुए कहा की कप्तान ने इनपर भरोसा दिखाया जो की काबिले तारीफ है। वहीं रोहित शर्मा ने भी यह इशारा किया वह जडेजा को हर पोजिशन पर आजमाना चाहते हैं।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह







