वीडियो: मोहम्मद सिराज के 140 किमी रफ़्तार से आती गेंद पर उड़ी ट्रेविस हेड की विकेट की धज्जियां, नाचती हुई गिरी 3 फ़ीट दूर

0
110
views
Travis Head's wicket flew at 140 km speed from Mohammed Siraj, danced and fell 3 feet away
PC: BCCI

India vs Australia, 1st ODI:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला रहा है। जहाँ टीम के कार्यवाहक वनडे के कप्तान हार्दिक ने टॉस जीता है और पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है। जहाँ भारतीय टीम ने अपने दूसरे ही ओवर में बड़े विकेट ट्रेविस हेड को चलता कर दिया है जहाँ  वनडे के नंबर 1 गेंदबाज़  मोहम्मद सिराज की सनसनाती हुई गेंद पर आगे बढ़कर शॉट खेलने के चक्कर में गेंद बाले का किनारा लेती हुई स्टंप्स को उड़ा ले गई । जहाँ हेड केवल मुंडी हिलाते हुए मैदान से बहार जाते हुई दिखाई दिए । आगे खबर विस्तार से ।

ट्रेविस हेड और मार्श करने आये पारी की शुरुआत

हार्दिक ने टॉप्स जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया जहाँ औसतरलीया की तरफ से सलामी बल्लेबाज़ी की भूमिका में ट्रेविस हेड के साथ मार्श बल्लेबाज़ी करने उतरे । जहाँ ट्रेविस हेड ने हाल में ही टेस्ट में भारत के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया था हालाकिं उनसे उम्मीद टीम को अधिक थी लेकिन मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ओवर में 5 रन पर बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया ।

ट्रेविस हेड 5 रन पर हुए बोल्ड

Travis Head's wicket flew at 140 km speed from Mohammed Siraj, danced and fell 3 feet away
PC: BCCI



मोहममद सिराज ने  दूसरे ओवर की छठी बॉल पर ट्रेविस हेड को बोल्ड कर दिया। जहाँ हेड मोहम्मद सिराज की गेंद पर चार्ज करना चाह रहे थे और आगे बढ़कर ऑफ साइड की दिशा में शॉट खेलना चाह रहे थे लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुई विकेट को उड़ा ले गई जहाँ यह गेंद सिराज ने 140 किमी की रफ़्तार से डाली थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत : हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।

​​​​ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिश, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एडम जांपा, मिचेल स्टार्क, सीन एबॉट।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here