Australia vs West Indies, 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच द्विपक्षीय t-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला क्वींसलैंड में खेला गया ।जहां दिलों की धड़कनों को रोक देने वाले इस शानदार मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की लेकिन दिल वेस्टइंडीज की टीम ने जीता । कॉट्रेल के आखिरी ओवर में छुटे दो कैच वेस्टइंडीज पर भारी पड़े और 20 ओवर की पांचवीं गेंद पर स्टार्क का लिया गया रन भी खेल भावना से बिल्कुल अलग दिखा। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 1 गेंद शेष रहते हुए 3 विकेट से मैच को जीता।
आखरी ओवर का रोमांच

ऑस्ट्रेलिया को आखरी और में जीत के लिए 11 रन की दरकार थी ,जहां स्टार के साथ मैथ्यू वेड क्रीज पर मौजूद थे वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरण ने गेंद कॉट्रेल को थमाई, और कॉटरेल ने वेस्टइंडीज को जीत दिला दी होती अगर दो आसान कैच लपक लिए जाते। आगे बात करते हैं आखिरी ओवर की।
वेड ने कॉट्रेल (Sheldon Cottrell) की की गई लेंथ डिलीवरी पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में चौका अर्जित किया ।जहां अब जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 5 गेंदों पर 7 रनों की दरकार थी।
20 ओवर की दूसरी गेंद पर वेड ने 2 रन लिया ,जहां उनका कैच डी पॉइंट की दिशा में रेफर ने छोड़ा और यहाँ से मैच पलटा।
20 ओवर की तीसरी गेंद पर वेड ने एक रन लेकर स्ट्राइक स्टार्क को दिया। जहां अब 3 गेंदों पर 4 रनों की ऑस्ट्रेलिया को दरकार थी
20 ओवर की चौथी गेंद पर स्टार्क का कैच मायर्स ने बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में छोड़ा। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 2 गेंदों पर 2 रन चाहिए थे।
20 ओवर की पांचवीं गेंद पर स्टार्क ने ऑफ़ साइड की दिशा में शॉट जड़ा और दूसरा रन लेने के लिए भागे और वे आसानी से रन आउट हो सकते थे लेकिन वे चार्ल्स से जा टकराए। वहीं यह रन विवाद से भरा रन रहा। लेकिन जंग और प्यार में सब जायज है की कहावत को ऑस्ट्रेलिया के स्टार्क ने सार्थक किया। सभी टीमों को अब संभालकर रहना होगा।जहां इस दो रन से ऑस्ट्रेलिया ने 3 ऑस्ट्रेलिया विकेट से जीत दर्ज की।

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी

वेस्टइंडीज की ओर से मायर्स ने 39 रन एवं ओडियन स्मिथ ने ने 27 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेजलवुड ने चार ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट लिए स्टाफ ने 4 ओवर में 40 रन देकर दो सफलता अर्जित की वहीं कमिंग्स ने 4 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट चटकाए।
फिंच ने खेली अर्धशतकीय पारी, वेड ने दिखाया दम
वेस्टइंडीज ने शुरुआत के 5 विकेट महज 58 रन पर गिरा दिए थे ।जहां डेविड वॉर्नर 14,ग्रीन 14, मार्श 3 एवं ग्लेन मैक्सवेल 0 रन पर आउट हो चुके थे ।इसके बाद बल्लेबाजी करने आए फिंच ने 53 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 58 रन बनाए ।29 गेंदों पर 39 रन बनाकर वेड ने ऑस्ट्रेलिया को जीत की राह पर ले कर गए।
वेस्टइंडीज से गेंदबाजी की बात की जाए तो शेल्डन कॉटरेल है 2 विकेट चटकाए वहीं अलजर्री जोसेफ के खाते में दो विकेट रहें वही जेसन होल्डर ऑडियंन ने एक-एक सफलता अर्जित की।







