वीडियो: मोहम्मद सिराज का फूटा जडेजा पर गुस्सा, मार्श के चौके से बढ़ा सिराज का पारा, जानिए पूरा माजरा

0
103
views
Mohammad Siraj got angry on Jadeja, Siraj's temperature increased due to Marsh's four, know the whole matter
PC: BCCI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का पहला मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला जा रहा है। जहां भारत के कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पांडे ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।वहीं ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया की टीम मैदान पर उतरी है। हालांकि मुंबई से राज में अपने दूसरे ही ओवर में हेड  को 5 रनों पर बोल्ड कर भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई लेकिन दूसरे सलामी बल्लेबाज मार्श उन पर भारी पड़ते नजर आए। जहां मोहम्मद सिराज के पारी के चौथे ओवर ओवर में मार्श ने 2  चौके जड़े। जहां इसका दवाब इनपर देखा गया और वह कैमरे में उनकी हताशा भी रिकॉर्ड हुई। हालांकि यह क्रिकेट में बेहद आम है।

मोहम्मद सिराज ने दिलाई भारत को पहली सफलता

Mohammad Siraj got angry on Jadeja, Siraj's temperature increased due to Marsh's four, know the whole matter
PC: TWITTER



सिराज ने ट्रेविस हेड के 5 रन एक निजी स्कोर पर बोल्ड कर  भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई ।पारी के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज के ओवर में ट्रेविस हेड उन पर चार्ज करने के लिए आगे बढ़े और और ऑफ साइड की दिशा में शार्ट खेला लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए विकेट को ले उड़ी। इसके बाद विश्व के नंबर वन ओडीआई गेंदबाज मोहम्मद सिराज  ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई हालांकि इसके बाद ऊपरी क्रम में प्रमोट किए गए मार्श ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और मोहम्मद सिराज के ओवर में  पर 2 चौके।लगाकर अपनी मंशा साफ कर दी।

वार्नर की जगह मार्श को मौका

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर चोटिल हैं इस बड़ी वजह के कारण मार्श को टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज की भूमिका दी गई है।

चौथे ओवर में फूटा सिराज का जडेजा पर गुस्सा

चौथे ओवर में मार्श ने सिराज को आड़े हाथों लिया और लगातार तीन गेंद पर तीन ठोक दिए। जहां उन्होंने चौथी ओवर की दूसरी गेंद पर प्वाइंट के ऊपर से खेला जहां गेंद रोकने जडेजा भागे लेकिन अंत में गेंद की जीत हुई। यह देख सिराज कुछ बड़बड़ाते नजर आए हालाकि इसके बाद अगली दो गेंद पर और दो चौके सिराज को लगे।



वीडियो

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here