भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच मोहाली के मैदान पर खेला जा रहा है जहां भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल 357 रन से शुरू किया जहां भारत के दो ऑलराउंडर प्लेयर रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने पारी की शुरुआत की। दोनो प्लेयर के बीच 138 गेंद पर 100 रन की साझेदारी हुई। जडेजा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले 87 गेंदों पर अपना अर्धशतकीय पारी पूरा कर टेस्ट में अपना 19वां अर्धशतक पूरा किया वही अपनी पारी को बढ़ाते हुए उन्होंने 160 गेंद पर 10 चौके की मदद से अपने कैरियर का दूसरा शतक जड़ा ।इसके साथ ही उन्होंने अपना ट्रेडमार्क सेलिब्रेशन जिसका सभी फैंस इंतजार कर रहे थे।
जडेजा का सेलिब्रेशन
Rockstar Jadeja once again proving his worth! Shane Warne wasn’t wrong when he said it! 😇#Jadeja #INDvSL pic.twitter.com/jAS2U1nNbN
— Shantanu Ghosh (@Shantanu630) March 5, 2022
जडेजा ने पहले अर्धशतक लगाने के उपरांत शानदार तरीके से बल्ले को तलवार की भांति निकलकर हवा में घुमाया। जिसे देखकर दर्शकों ने उनका अभिवादन किया। आपको बात दें की जडेजा का तलवारबाजी सेलिब्रेशन बेहद खास है जहां क्रिकेट फैंस उनके इस सेलिब्रशन के दीवाने हैं। इनके इस सेलिब्रेशन का खुमार भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। जहां सोर्ड सेलिब्रेशन अब रविंद्र जडेजा का ट्रेड मार्क सेलिब्रेशन बन गया है।
जडेजा और अश्विन ने भारत की पारी को पहुंचाया 400 पार की 138 गेंद पर 100 रन की साझेदारी
आपको बता दें की बल्लेबाजी में पहले आलोचना झेल चुकी भारतीय टीम के ऑलराउंडर प्लेयर ने अपना दमखम दिखाते हुए सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। जहां जडेजा और अश्विन दोनों ने मिलकर पारी को संभाला और भारती निचले क्रम को मजबूती दी है। दोनों प्लेयर्स ने मिलकर महज 138 गेंद पर 100 रनों की साझेदारी पूरी की और भारत को मजबूत स्तिथि में ले आए।
रविंद्र जडेजा का टेस्ट क्रिकेट मैं सर्वोच्च स्कोर

आपको बता दें की श्रीलंका के खिलाफ रविंद्र जडेजा का पहला शतक है। जहां साल 2018 में राजकोट के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी ।वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2019 में उन्होंने 91 रन की पारी खेली थी ।वहीं साल 2016 में मोहाली के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 90 रन बनाए थे।







