ऑस्ट्रेलिया के मशहूर प्लेयर शेन वार्न के दुखद निधन पर आज भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने श्रद्धांजलि देते हुए हृदय से भावनात्मक श्रद्धांजलि दी है।
विराट कोहली के शब्द
“𝘍𝘰𝘳 𝘮𝘦, 𝘩𝘦’𝘴 𝘵𝘩𝘦 𝘨𝘳𝘦𝘢𝘵𝘦𝘴𝘵 𝘴𝘱𝘪𝘯𝘯𝘦𝘳 𝘵𝘰 𝘩𝘢𝘷𝘦 𝘦𝘷𝘦𝘳 𝘱𝘭𝘢𝘺𝘦𝘥 𝘵𝘩𝘦 𝘨𝘢𝘮𝘦.” – @imVkohli
Hear from Kohli, as he remembers the legacy of #ShaneWarne, the magician.pic.twitter.com/C7G8lzNqQB
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 5, 2022
मोहाली के मैदान से कोहली ने आज सुबह वीडियो जारी करते हुए वार्न के दुखद निधन पर शोक जाहिर किया। उन्होंने कहा कि बेहद शॉक से भरा हुआ समाचार मिला । वार्ने ने उनके निधन का पता चला। विराट ने यह कहा की जिंदगी अनप्रिडिक्टेबल जहां हमें शुक्रगुजार रहना चाहिए जो भी पल हमें मिला है ।
जहां 52 वर्षीय शेन वॉर्न का निधन हुआ है, उन्होंने इस पर कहा कि 50 साल की उम्र में जाना किसी ने सोचा नहीं था। वह बहुत जल्दी चले गए ,विश्वास नहीं हो रहा की अब वह हमारे बीच नहीं हैं । विराट ने कहा की मैं सदमे में हूं इस तरह की घटना घटित हुई है की कोई विश्वास नहीं कर रहा की वह अब नहीं रहे । मैं उनको बतौर खिलाड़ी एवं इंसान जानता था ।
विराट ने कहा कि बतौर क्रिकेटर वह शानदार प्लेयर थे । वह बहुत ही ईमानदार आदमी थे वह बहुत ही पैशनेट थे. मुझे ऐसे व्यक्तित्व के इंसान से मिलने एवं सीखने का मौका मिल। भगवान ने जो पल हमें दिए हैं मैं उनका आभार व्यक्त करना चौहा ।
लाइफ अनप्रिडिक्टेबल है इसलिए हर पल को जीना चाहिए, उनके परिवार के प्रति मेरी सद्भावना एवं सांत्वना है। उनके बच्चे के लिए उनके पेरेंट्स के लिए इस स्थिति से निकलना काफी मुश्किल है। उनकी आत्मा को शांति मिले।
शोएब अख्तर के शब्द
It’s going to take a long time to get over this loss. Legendary #ShaneWarne is not with us anymore. pic.twitter.com/r3GGYVvuG2
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) March 4, 2022
अख्तर ने कहा कि यह हृदय विदारक न्यूज़ मुझे मिला। मैं अवाक हूं। इस खबर को सुनकर बेहद तकलीफ पहुंची। वार्न हमारे साथ नहीं है। अख्तर ने कहा कि वह विश्व के बेस्ट और फाइन क्रिकेटरों में से एक थे ,इसके साथ ही वह एक शानदार इंसान थे ।
अख्तर ने कहा की वह जब भी मुझसे मिलते थे तो वह मुझे रावलपिंडी एक्सप्रेस कहते थे। यह बहुत ही हृदय विदारक एवं पीड़ा देने वाली खबर है।अख्तर ने कहा की वह एक शानदार प्लेयर थे उनके पास शानदार टैलेंट था , यह खबर दिल को तोड़ देने वाली है। वो केवल 52 वर्ष के थे। वो मेरे पसंदीदा प्लेयर थे मैं सौभाग्यशाली रहा जहां मैंने उनके साथ क्रिकेट के मैदान को शेयर किया। अख्तर ने कहा की उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है की वे दुनिया में नहीं हैं।







