अभी अभी: भारतीय टीम में एशिया कप के लिए IPL स्टार तेज गेंदबाज कुलदीप सेन को बुलावा, अब मचेगा धूम

0
111
views
Now now: IPL star fast bowler Kuldeep Sen is invited for the Asia Cup in the Indian team, now there will be a buzz
PC BCCI

एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया में बदलाव देखने मिल रहा है जहां एशिया कप 2022 से पहले BCCI ने आईपीएल 2022 के स्टार तेज गेंदबाज को दुबई भेजा है। जहां राजस्थान रॉयल्स की ओर से सुर्खियां बटोरने वाले प्लेयर कुलदीप सेन भारतीय टीम से जुड़ रहे हैं । जिससे की भारतीय टीम को काफी मदद मिलने वाली है। Kuldeep Sen को भारतीय टीम से जुड़ने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भेज दिया है।

BCCI ने एशिया कप के लिए kuldeep Sen को भारतीय टीम से जोड़ा

आईपीएल 2022 में राजस्थान की ओर से सुर्खियां बटोरने वाले लंबे कद के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था।जहां सूत्रों के अनुसार उनके छोटे भाई राजदीप के अनुसार बीसीसीआई ने कुलदीप को एशिया कप के लिए टीम से जुड़ने के निर्देश दिए हैं। बीसीसीआई ने साफ किया की चाहर फिट हैं वहीं कुलदीप सेन को नेट बॉलर की तरह इस्तिमाल किया जा सकता है। आपको बता दें की पंजाब किंग के बरार नेट बॉलर की भूमिका निभा रहें हैं।

Now now: IPL star fast bowler Kuldeep Sen is invited for the Asia Cup in the Indian team, now there will be a buzz
PC: BCCI

आईपीएल 2022 में कुलदीप सेन ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट चटकाएं थे। जहां 7 मैच में उन्होंने 9.41 के इकॉनोमी से गेंदबाजी की और उनका औसत 29.6 रहा। फर्स्ट क्लास डेब्यू की बात की जाए तो कुलदीप सेन ने साल 2018 में मध्यप्रदेश की ओर से रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया था। वहीं 20 लाख की प्राइस में राजस्थान की टीम ने उन्होंने स्क्वाड में शामिल किया था। 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी में सक्षम रहे कुलदीप का भारतीय टीम टीम से जुड़ना भारतीय टीम के लिए अच्छी बात रहेगी।

सूत्रों के अनुसार  कुलदीप सेन के कोच अरिल एंथोनी के अनुसार यह बेहद खुशी की बात है की कुलदीप सेन को बतौर नेट बॉलर लिया गया है जिससे उन्हें काफी कुछ सीखने मिलेगा। आपको बता दें की पिछले वर्ल्ड कप के दौरान आवेश खान भारतीय टीम के नेट बॉलर की भूमिका में थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here