आईपीएल 2022 का 62वां मुकाबला चेन्नई और गुजरात के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है । चेन्नई की ओर से सलामी बल्लेबाज़ डेवॉन कोनवे और ऋतुराज बल्लेबाज़ी करने आये ।जहाँ डेवॉन कोनवे ने 9 गेंदों पर 5 रन बनाकर मोहम्मद शमी को विकेट दे बैठे।

इसके बाद ऋतुराज गायकवाड और मोइन अली के बीच दूसरे विकेट के लिए 57 रन की अहम् साझेदारी हुई । जहाँ दोनों ने मिलकर गेंदबाज़ों की जमकर क्लास ली । निर्धारित 20 ओवर में चेन्नई ने 133/5 रन बनाये हैं जहाँ ऋतुराज ने आईपीएल सीजन 15 का अपना तीसरा अर्धशतक जमाया । उन्होंने 49 गेंद में 53 रन बनाये ।शमी ने 19 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए ।
चेन्नई का दूसरा विकेट मोइन के रूप में गिरा जहाँ उनका विकेट युवा को लेफ्ट आर्म स्पिनर आर साई किशोर ने राशिद खान के हाथों कैच करवाया। लेकिन इससे पहले अली ने रशीद खान की गेंद पर करारा प्रहार किया और जबरदस्त छक्का जड़ा।
9 वीं ओवर की चौथी गेंद पर गिरा विकेट
9वे ओवर की चौथी गेंद पर मोइन अली को लेफ्ट आर्म स्पिनर आर साई किशोर ने राशिद खान के हाथों कैच करवाया। इसके पहले उन्होंने 17 गेंद पर 2 छक्के की मदद से 21 रन बनाये ।
छठे ओवर में लगे 2 छक्के
हालांकि मोइन अली काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थेI उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 छक्के लगाए, जहाँ दोनों ही छक्के छठे ओवर में राशिद के ओवर में आये I उन्होंने यह दोनों छक्के बैक तो बैक गुजरात के स्पिनर राशिद खान के गेंद पर लगाए हैं । जहाँ राशिद के एक ओवर में अली ने 17 रन बटोरे ।
यह घटना पारी के 6वें ओवर कीकी है, जब राशिद खान अपने स्पेल का पहला ओवर लेकर आए थे I इस ओवर की चौथी और पांचवी गेंद पर मोइन अली ने 2 छक्के जड़े I पहला छक्का उन्होंने स्क्वायर लेग की दिशा खेलकर जड़ दिया था तो वही दूसरा छक्का आगे निकल मिड विकेट की दिशा में लगाया । इस ओवर में 17 रन अली ने बटोरे ।
— vikki thakur (@vikkith73274828) May 15, 2022
गुजरात के पॉइंट की बात की जाये तो 12 में से 9 मैचों में जीत हासिल कर 18 पॉइंट्स के साथ गुजरात प्लेऑफ में पहुंच गई है। इस मुकाबले में जीत से लीग स्टेज के बाद उसकी टॉप-2 में जगह पक्की हो जाएगी। CSK 12 मुकाबलों में केवल चार मैच जीत चुकी चेन्नई की टीम गुजरात को हराकर उसे टॉप पोजीशन से हटाना चाहेगी जिससे की लखनऊ को फायदा मिल सके ।
गुजरातः ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल और मोहम्मद शमी।
चेन्नई सुपर किंग्सः ऋतुराज गायकवाड, डेवॉन कॉनवे, मिचेल सैंटनर, मोइन अली, एन जगदीशन, शिवम दुबे, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, एम परिथाना और मुकेश चौधरी।







