पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है इस मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया निर्धारित 50 ओवर में पाकिस्तान की टीम ने आठ नुकसान पर 275 रन बनाए।
यह जीत के लिए अब वेस्टइंडीज को 50 ओवर में 276 रनों की दरकार है। गौरतलब है कि पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला में मेजबान टीम पाकिस्तान की टीम ने 1/0 की बढ़त बना ली है। वहीं इस मैच में वेस्टइंडीज टीम जीत कर सीरीज में वापसी करना चाहेगी। बल्लेबाजी के दौरान जहां कप्तान बाबर आजम से बड़ी चूक हो गई जिसकी बड़ी वजह से इमाम अपने 10 वें शतक से चूक गए हैं। आगे खबर विस्तार से ।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे फखर ज़मान और इमाम ने पहले विकेट के लिए 25 रन जोड़े । फखर एंडरसन फिलिप का शिकार बनेm उन्होंने 17 रनों की पारी खेली ।
इमाम उल हक ने 72 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 72 रन बनाए ।जहां वह अपने 10 वे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक के करीब आकर रन आउट हुए। जहाँ बाहर आजम की गलती से इमाम-उल-हक रन आउट हो गए। पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने 23 गेंदों पर 22 रन, खुश्दिल शाह ने 31 गेंदों पर 22 रन ,मोहम्मद वसीम जूनियर ने 17 रन, शाहीन अफरीदी ने 6 गेंदों पर 15 रनों की पारी खेली। बाबर आजम 77 रन पर आउट हुए।
रन आउट के बाद बौखलाए इमाम

28 वें ओवर की 5 वीं गेंद पर इमाम ने अकिल की गेंद पर मिड विकेट की ओर शॉट खेला ।जहां गेंद को पूरन ने डाइव लगाकर पकड़ा। वहीं बाबर आजम बल्लेबाज को नहीं बल्कि फील्डर को देखने में व्यस्त थे ।जहां इमाम रन लेने के लिए नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर भाग चुके थे।
जब तक इमाम फिर से क्रिच तक पहुंच पाते पूरन ने साई होप की ओर गेंद फेक दी थी और इस तरह इमाम अपने 10 वें शतक से वंचित रह गए। जिस अंदाज में इमाम खेल रहे हैं उनका आज शतक जड़ना संभवत तय लग रहा था। जहां बाबर आजम की बड़ी गलती का शिकार इमाम बन गए और अपने 10 वें वनडे शतक से महरूम रह गए।
आउट होने के बाद इमाम ने गुस्से में बल्ले को जमीन से पटका, जहां अगर बाबर आजम भागते तो एक रन आराम से वे पूरा कर सकते थे। वहीं इसके ठीक बाद पाकिस्तान टीम का मोमेंट टूटा और महज 7 रन के बाद बाबर आजम भी अकील का शिकार बन गए। दोनों ही प्लेयर जहां शतक बना सकते थे मोमेंटम टूटने की वजह से आउट हुए।
वेस्टइंडीज की ओर से अकील ने , 10 ओवर में 52 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए वहीं अलजर्री जोसेफ ने 10 ओवर में 33 रन देकर दो सफलताएं अर्जित की।
वीडियो
Miscommunication results in a run out 💔@ImamUlHaq12 batted well for his 72 ✨#PAKvWI | #KhelAbhiBaqiHai pic.twitter.com/x0MVHr0e35
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) June 10, 2022







