न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया ।जहां न्यूजीलैंड की टीम ने इस मुकाबले को एकतरफा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से रौंदा ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए ,जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 111रनों पर सिमट गई ,वही इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की पारी में एक ऐसा मौका है जब मैक्सवेल ने अपना आपा खो दिया। आगे खबर विस्तार से।
एलेन और कौनवे की पारी से धुआं धुआं हुआ ऑस्ट्रेलिया

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज पेन और कौन में ने ताबड़तोड़ अंदाज में पारी की शुरुआत की ,जहां दोनों ने मिलकर 5 ओवर के अंदर ही 56 रन की साझेदारी बना ली थी ,फ़िन ने 16 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 42 रन बनाए तो दूसरी और कानवे में ने 58 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के की मदद से 92 रनों की पारी खेली वहीं पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए निशम ने 13 गेंदों पर 2 छक्के की मदद से 26 रन की आतिशी पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 41 रन देकर दो सफलताएं अर्जित कीं ।वहीं दूसरी ओर एडम ज़ंपा ने 4 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट चटकाए ,स्टार्क, कमिंग के खाते में एक भी सफलता नहीं रही।
पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने 4 विकेट महज 50 रनों पर खो दिए थे ।जहां डेविड वार्नर 5 रन ,एरोन फिंच 13 ,मिशेल मार्श 16 रन ,गैलन मैक्सवेल 28 रन, मार्कस स्टोइनिस 7 रन बनाकर आउट हुए।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से 20 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर मैक्सवेल रहे जिन्होंने 28 रन बनाए ।पेट कमिंस ने 18 गेंदों पर 21 रनों का योगदान दिया।
न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने 2.1 ओवर में 6 रन देकर तीन विकेट लिए । सैंटनर ने 4 ओवर में 30 रन देकर तीन सफलता अर्जित की। फ्रेंड बोल को दो तथा लॉकी फर्ग्यूसन और सोढ़ी को एक सफलता मिली।
आखिरी गेंद पर आया मैक्सवेल को गुस्सा

जिम्मी नीशम ने हेजलवुड के पारी की आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर न्यूज़ीलैंड की टीम को 200 का आंकड़ा को प्राप्त किया। जहां मानसिक तौर पर हमेशा से 200 का स्कोर किसी भी विरोधी टीम के खेमें में खलबली मचाने में काफी होती है। वहीं हेजलवुड की आखिरी गेंद पर निशम ने फ्लैट छक्का जड़ा जहां सीमा रेखा पर खड़े मैक्सवेल के ऊपर से गेंद सीमा रेखा के बाहर गई और मैक्सवेल का गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया जहां उन्होंने बाउंड्री लाइन पर अपने जूते से करारा प्रहार किया। जहां उनका गुस्सा कैमरे पर कैद हुई।
video
— Abhishek Sandikar (@Elonmast23) October 22, 2022
;







