न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर 12 ग्रुप फर्स्ट का पहला मुकाबला खेला गया रोमांचक मुकाबले को न्यूजीलैंड की टीम ने एकतरफा करते हुए 3 रनों से जीत दर्ज की टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 111 रनों पर धराशाई हो गई इस जीत के बाद 11 साल के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया की सर जमी पर t20 इंटरनेशनल मुकाबला जीतने का रिकॉर्ड भी दर्ज किया।
एलन और कौनवे ने मचाया धूम

न्यूजीलैंड की ओर से पहले ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की ।जहां उन्होंने केवल 16 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 262 के स्ट्राइक रेट से 42 रनों की पारी खेली ।वहीं कौनवे ने दूसरी ओर 58 गेंदों पर 7 चौके और दो छक्के की मदद से 92 रनों की नाबाद पारी खेली ।
पांचवें नंबर पर आए जिम्मी नीशम ने 13 गेंदों पर 2 छक्के की मदद से 26 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और टीम का स्कोर 200 रन पर ले गए ।ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेजलवुड ने 4 ओवर में 40 रन देकर दो विकेट चटकाए ।वहीं दूसरी ओर जंपा ने 4 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट लिया।
लक्ष्य पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम नियमित अंतराल पर अपनी विकेट खोती रही ।जहां 50 रन पर ऑस्ट्रेलिया के चार प्लेयर पवेलियन वापस लौट चुके थे। डेविड वॉर्नर 5 रन पर एरोन फिंच 13 रन पर मार्श 16 रन पर ,मैक्सवेल 28 रन पर , टीम डेविड 11 रन पर मार्कस स्टोइनिस 7 रन पर पवेलियन लौट चुके थे।
पोस्ट मैच प्रेजेनेटेशन पर केन विलियमसन ने कही यह बात

कॉमेंटेटर ने कहा की monkey on the back से हटना कैसा लगा इसपर विलियम्सन ने कहाँ की आज का दिन बेहद उत्कृष्ट दिन में से एक था , सलामी बल्लेबाजों ने टोन सेट किया, बल्लेबाजी में अच्छे योगदान दिए गए । इस पिच पर यह बहुत अच्छा स्कोर था। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और मैदान में फील्डर ने उनका अच्छा समर्थन किया गया। इस टीम में हर कोई अपनी भूमिका जानता है, हम उनकी (ऑस्ट्रेलिया की) गेंदबाजी की गुणवत्ता के बारे में जानते थे, खेल को गहराई तक ले गए ।
आपको बात दें की साल 2011 के बाद न्यूजीलैंड ने टी 20 इन्तेर्नतिओना मैच में ऑस्ट्रेलिया को उनकी सरजमीं पर नहीं हरा पाई थी लिहाजा इतने बड़े बोझ को हटने से विलियम्सन और उनकी टीम बेहद खुश होगी । जहाँ वर्ल्ड चैंपियन को रौंदने का बाद उन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में मिली फाइनल में हार का बदला भी चुकता कर लिया है ।







