टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 200 रन बनाए। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 111 रन बना पाई और इस मैच को न्यूजीलैंड ने 89 रनों से जीत लिया ।
फिन एलन और कॉनवे ने की तूफानी बल्लेबाज़ी

न्यूजीलैंड की आगाज आतिशी रहा। सलामी बल्लेबाज़ फिन एलन और कॉ़नवे ने पहले विकेट के लिए 25 गेंदों पर 56 तेज रन जोड़े। एलन ने अपनी पारी में 5 चौके और तीन छक्के जड़े। ओपनर डेवॉन कॉनवे ने सर्वाधिक 92 रन की पारी खेली। फिन एलन ने 16 गेंदों पर 42 रन की तूफानी पारी खेली।उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के जमाए।
न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियम्सन ने 23 रन जोड़े । ग्लेन फिलिप्स ने 12 और जेम्स नीशम ने अंतिम में आकर 26 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने दो और एडम जंपा ने एक विकेट हासिल किया ।
कॉनवे ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड
कॉनवे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने वाले प्लेयर बन चुके हैं । जहाँ इससे पहले विराट कोहली के नाम ( 90) रन का निजी स्कोर था।
ऑस्ट्रेलिया की बेहद ख़राब शुरुआत

डेविड वार्नर को 5 रन के स्कोर पर सऊदी ने बोल्ड कर कंगारुओं को पहला झटका दिया और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपने विकेट नियमित अंतराल पर खोते रहे। जहाँ एरोन फिंच 13 रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार बने। मिचेल मार्श भी अधिक देर तक मैदान पर नहीं ठीके और गलत शॉट खेलकर 16 रन बनाने के बाद साउदी की गेंद पर जेम्स नीशम को कैच दे बैठे। सैंटनर ने मार्कस स्टोइनिस और टिम डेविड के विकेट हासिल कर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी ।
टिम साउदी और मिचे सैंटनर ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाए। जहाँ उन्होंने 28 रन की पारी खेली ।
टूटे ये रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 89 रन के बड़े अंतर से हरा दिया है। 11 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को न्यू जीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया में मात दी ।
साल 2021 से अबतक पर प्ले में टी 20 ओनटेरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले प्लेयर अब हाजेलवुड बन चुके हौं जहाँ उन्होंने 24 विकेट अपने नाम किये हैं ।
ऑस्ट्रेलिया का उनके सरजमीं पर यह सबसे कम स्कोर रहा । जहाँ इससे पहले पाक्सितान के खिलाफ 2010 में ऑस्ट्रेलिया ने 127 रन बनाये थे ।
टी 20 वर्ल्ड कप में रन के लिहाजा से यह दूसरी सबसे बड़ी जीत रही । जहाँ न्यू जीलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रन से रौंदा ।
New Zealand win their first men’s international game on Australian soil since 2011 🔥#T20WorldCup | #AUSvNZ | 📝 Scorecard: https://t.co/ouB6f5vSvG pic.twitter.com/gcCoihn9UD
— ICC (@ICC) October 22, 2022







