IND vs BAN: शमी के बाद अब इस वज़ह से ऋषभ पंत भी हुए बांग्लादेश वंडे सीरीज से बाहर, जानिए

0
46
views
IND vs BAN: After Shami, Rishabh Pant is also out of Bangladesh ODI series due to this reason, know
PC: BCCI

INDVSBAN:भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मुकाबला भारतीय टीम 1 विकेट से हार गया ।पहले भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी श्रृंखला से बाहर हुए थे तो दूसरी  तरफ़ अब ऋषभ पंत भी बांग्लादेश के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं ।जिसके औपचारिक पुष्टि बीसीसीआई ने कर दी है ,एक के बाद एक दिग्गज खिलाड़ी का बाहर होना टीम इंडिया के लिए मुसीबत का सबब बनता नजर आ रहा है।

भारतीय खेल में चोट का सिलसिला जारी

बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में पहले कंधे की चोट की वजह से मोहम्मद शमी को बाहर जाना पड़ा वहीं बीसीसीआई के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है वह भारतीय फैंस के लिए निराशाजनक है ।जहां ऋषभ  पंत  पीठ की चोट की वजह से बांग्लादेश विरुद्ध खेले जाने वाले तीन मैचों की श्रृंखला से बाहर किए जा चुके हैं ।हालांकि उनकी उपलब्धता बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में होगी ऐसा सूत्रों के हवाले से खबर आ रहा है

न्यूजीलैंड दौरे पर पंत का खराब प्रदर्शन

IND vs BAN: After Shami, Rishabh Pant is also out of Bangladesh ODI series due to this reason, know
PC: BCCI

गौरतलब है न्यूजीलैंड दौरे पर संजू सैमसंग की जगह ऋषभ पंत को मौके दिए गए जहां पहले मुकाबले में 10 रन और दूसरे मुकाबले में 15 रन की पारी खेली ,वही एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।

बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है उसके अनुसार बीसीसीआई की मेडिकल टीम की सलाह की वजह से ऋषभ पंत को‌‌ बांग्लादेश के खिलाफ वंडे सीरीज से बाहर किया गया है जहां उनकी वापसी टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ होगी । वहीं अभी ऋषभ पंत की जगह किसी भी रिप्लासमेट का नाम नहीं दिया गया हैं।

इशान की जगह लोकेश राहुल  ने की विकेटकीपिंग

IND vs BAN: After Shami, Rishabh Pant is also out of Bangladesh ODI series due to this reason, know
PC: BCCI

 

बांग्लादेश के खिलाफ जहां लोकेश राहुल विकेटकीपर की भूमिका में नजर आए वहीं उनके बाय के रन के साथ हसन का कैच छूटा जिसकी वजह से भारत को हार का सामना करना पड़ा। वहीं नियमित विकेटकीपर इशान किशन की जगह लोकेश को कीपिंग देना क्रिकेट पंडितों के दिमाग से परे बताया जा रहा है। वहीं 7 दिसंबर को होने वाले बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वंडे भारत के लिए करो या मरो वाला होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here