इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हुए मुल्तान के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को 26 रन से हरा दिया। इसके साथ ही मेहमान टीम को की 17 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने आई है उन्होंने तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है । इंग्लैंड की टीम ने मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान को जीत के लिए 355 रन की चुनौती दी थी, वहीँ पाकिस्तान की टीम 328 रन पर सिमट गई । जाहिद मोहम्मद (Zahid Mahmood) के रूप में पाकिस्तान का नौवां विकेट गिरा।
जीते जीते हारी पाकिस्तान
पाकिस्तान की टीम 355 रन का पीछा करते हुए एक समय 328 रन बना चुकी थी और जीत के लिए महज 27 रन की दरकार थी। वहीँ 103 वे ओवर की पहली ही गेंद पर ओली रॉबिनसन (Ollie Robinson) की बाहर जाती गेंद पर मोहम्मद अली (Mohammad Ali) ने बल्ला लगाया और गेंद विकेटकीपर ओली पोप (Ollie Pope) के दस्ताने में गई । अंपायर (Umpire) ने थोड़ा थोड़ा समय लेकर अली को आउट करार दिया जहाँ अंपायर के इस निर्णय कोप चुनौती देने के लिए मोहम्मद अली ने तुरंत डीआरएस की मांग की और थर्ड अंपायर ने ग्राउंड अंपायर के निर्णय को सही ठहराया और अली को आउट करार दिया ।
डीआरएस (DRS) की अपील करने के बाद जब थर्ड अंपायर (Third Umpire) अपना निर्णय सुनते उससे पहले ही इंग्लैंड की टीम जश्न के माहौल में डूब गई । जहाँ इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भूल गए की निर्णय आना बाकी है और वे मोहम्मद अली से हाथ मिलाने के लिए बढे । वहीँ अली ने निर्णय आने तक के इंतज़ार करने की बात बोलकर हाथ मिलाने से इंकार दिया ।
इसके बाद बेन स्टोक्स भी समझ गए की क्या कारन था और वे अली से दूर चले गए हालाँकि अगले ही पल थर्ड अंपायर ने ग्राउंड अंपायर के आउट के निर्णय को सही बताया और मोहम्मद अली को आउट घोषित किया । इसके बाद प्लेयर्स एक दूसरे से हाथ मिलते नज़र आये ।
वीडियो
— Guess Karo (@KuchNahiUkhada) December 12, 2022







