विगत 3 महीने से क्रिकेट जगह में जिसके सबसे अधिक चर्चे हुए हैं वे हैं उमरान मलिक जिन्हे रफ्तार के चर्चे देश विदेश में काफी हो रहे हैं। हमेशा से स्पिनर और तरजीह देने वाले देश भारत में रफ्तार के सौदागर के रूप में उभरे उमरान के चर्चे आईपीएल 2022 में जमकर हुए जहां लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार का यह मालिक अपने तेज गेंदबाजी का जौहर दिखाने में कामयाब भी रहा।
आईपीएल के ठीक बाद मिला मौका

उधर आईपीएल 2022 खत्म हुई नहीं और इधर उमरान मलिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हुए सीरीज में मौका मिल गया। आईपीएल में हैदराबाद के पेस कोच डेल स्टेन को पहले से ही भरोसा था की जल्द ही उमरान इंटरनेशनल क्रिकेट में सेलेक्ट होंगे ।
वहीं हाल भी भारत के सफल कप्तानों में से एक कप्तान ने उमरान के भविष्य पर चिंता भी जाहिर कर दी है । उनके अनुसार हम किसी भी युवा प्रतिभा की पहले खूब सरहना करते हैं लेकिन एक साल बीतने तक वो गायब हो जात है। भारतीय क्रिकेट में भी ऐसे कई नाम है जिसने शुरू में जमकर तारीफें बटोरी लेकिन साल बीतने तक उनके नाम के साथ वे भी गुमनामी का चादर ओढ़े कहा चले गए किसीको भी पता नहीं चला। आगे चर्चा विस्तार से ।
आईपीएल 2022 में किया शानदार प्रदर्शन
गौरतलब है की आईपीएल 2022 में उमरान ने 22 विकेट हासिल कर सनसनी फैला दी जहां उन्होंने आईपीएल 2022 में कुल 30+ बार 150 से तेज गेंद डाली। वहीं इनाम के तौर पर टी 20 सीरीज का वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हिस्सा बने।
हालांकि पहले मैच में उन्हें मौका नहीं मिला और बेंच पर वे देखे गए। मौका कौन से मैच में मिलेगा ये तय नहीं लेकिन फैंस को जरूर आस होगी l।
Kapil Dev कपिल देव ने जाहिर की चिंता
कपिल देव ने अनकट यूट्यूब के एक चैनल पर अपनी राय साझा करते हुए यह कहा की ” वे बेहद खुश हैं की उमरान मलिक का सिलेक्शन टीम में है। लेकिन यह थोड़ी जल्दी है जहां कम से कम प्लेयर को परिपक्व होने के लिए दो से तीन साल का वक्त देना चाहिए। तब जाकर आप उस खिलाड़ी का आंकलन ठीक तरीके से कर पायेंगे।”

“युवा खिलाड़ी ही हम तारीफ करते हैं लेकिन फिर एक साल के उपरांत उसकी कोई खोज खराब नहीं होती।” लिहाजा उमरान मलिक बेहद टैलेंटेड हैं और उनमें बेहद क्षमता है उमरान अच्छे माहौल में खुद को रखे ये सबसे अधिक जरूरी है । उन्हें अपने प्रदर्शन में और निखार के लिए गेंदबाजों को बारीकी से देखना होगा और उनके फुटेज को देख कर प्रदर्शन करना होगा।
कपिल देव ने कहा ” अगर आपकी रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे से अधिक है तो आपको अपनी इकॉनोमी पर भी ध्यान देना होगा। आपकी इकॉनमी रेट 6/7 की रहनी चाहिए । अगर आपकी इकॉनोमी 9 की है तो उसमें सुधार की जरूरत है।
आपको अपनी रफ्तार से अधिक से अधिक यॉर्कर गेंद डालनी चाहिए इसके साथ ही बल्लेबाजों के दिमाग को पढ़ने की कला भी आपको आनी चाहिए जिससे की आप सटीक गेंदबाजी कर पाए ।
दूसरे टी 20 मुकाबले में मिल सकता है मौका
बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों के फिससद्दी प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट गेंदबाजी दल में बदलाव कर सकती है। जहां पंत ने कुल 6 गेंदबाजों से गेंदबाजी करवाई थी जिसमें आवेश खान को छोड़कर 5 प्लेयर्स ने 10 से अधिक के इकॉनमी से गेंदबाजी में रन लुटाए थे।







