पहले T20 मैच में “सीटी बचाते” नजर आए उमरन मलिक, कार्तिक ने समझाई बारीकियां, मौके की तलाश

0
95
views
Umran Malik was seen
PC: BCCI

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला कटक में खेला जाएगा। इस मैच में फैंस को उम्मीद है कि उमरान मलिक को टीम में टीम मैनेजमेंट जगह देती नजर आएगी ।गौरतलब है कि पिछले मैच में जहां भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कोरबोर्ड पर 211 रनों का टारगेट सेट किया था वहीं गेंदबाजों ने मजा किरकिरा करते हुए इस मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया।



जिसका खामियाजा भारतीय टीम को इस मैच को 7 विकेट से हार कर चुकाना पड़ा। वहीं दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर पहले टी-20 मुकाबले में उमरान मलिक को कार्तिक और वेंकटेश के साथ  बैठा हुआ पाया गया।

जहां  दिनेश कार्तिक से मैच के दौरान कई बार उमरान चर्चा की करते पाए गए। गौरतलब है कि मैच के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब उमरान मलिक सीटी बजाते हुए दिखाई दिए। फैंस को उम्मीद है की जल्द ही उमरान की गेंद विपक्षी के कान के पास से सीटी बचाते हुए गुजरेगी। लिहाजा इसके लिए इंतजार करनी पड़ सकती है।

पहले टी 20 में गेंदबाजी बनी थी कमजोर कड़ी



211 रनों के विशाल स्कोर के बाबजूद भारतीय गेंदबाजों ने टीम इंडिया की नैय्या डुबो दी। जहां ऋषभ पंत ने कुल 6 गेंदबाजों को परखा लेकिन कुल 5 गेंदबाज ने 10 से अधिक के इकॉनमी से रन लुटाए। आलम यह रहा की स्तिथि ऐसी बनी की ऋषभ पंत ने पहले 2 ओवर चहल को दिए वहीं इसके बाद केवल औपचारिकता के लिए 20 ओवर चहल को दिया जब तक दक्षिण अफ्रीका की जीत पक्की हो चुकी थी।

आंकड़ों पर एक नजर

Umran Malik was seen "saving the whistle" in the first T20 match, Karthik explained the nuances, looking for the opportunity

गौरतलब है की भारत के स्ट्राइक गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 43 रन दिए, जहां उनका इकॉनोमी 10.75 का रहा। वही आवेश खान ने चार ओवर में 35 रन दिए उनका इकोनामी 8.35 रहा।

चहल ने 2.1 ओवर में 26 रन दिए जहां उनका इकॉनोमी 12 का रहा। हार्दिक ने एक ओवर में 18 रन लुटाए जहां उनका इकॉनोमी 18 का रहा और सबसे महंगे साबित रहे, हर्षल पटेल ने भी 43 रन दिए अपने 4 over में और 10.75 के इकॉनोमी से रन लुटाए थे।

वहीं पहले मैच के बाद उमरन को ना जगह दिए जाने पर फूटा था गुस्सा



हालांकि अभ्यास सत्र में अर्शदीप और उमरान ने सर्वाधिक समय बिताया था यह तभी साफ था की उमरान पहले मैच में डेब्यू नहीं करते नजर आएंगे। अमूमन यह देखा गया है की नेट पर सर्वाधिक देर तक गेंदबाजी करने वाला प्लेयर अगले मैच में नहीं होता है। वहीं भुवनेश्वर कुमार केवल 15 मिनट का अभ्यास कर वापस होटल की ओर रवाना हो गए थे। वहीँ अब पूरी टीम कटक के लिए रवाना हो चुकी है । देखा दिलचस्प होगा की क्या दूसरे टी 20 मैच में उमरान पर मैनेजमेंट मेहरबान होती है या नहीं ।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here