एशिया कप 2022 में भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलती नजर आने वाली है। जहां भारत और चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान का मैच बेहद खास होने वाला है। एक ओर जहां बाबर आजम शानदार फॉर्म में हैं वहीं घायल शेर विराट कोहली (Virat Kohli )अप फॉर्म की तलाश करते नजर आ रहें। शायद यह वही घड़ी है जब बड़े मंच पर हो विराट कोहली फॉर्म में आने वाले हैं और इसका संकेत भी प्रैक्टिस सेशन में देखा गया। जहां विराट कोहली ने 2.30 घंटे से अधिक की प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया और जमकर हवाई शॉट खेले। हर दिशा में हवाई शॉट देखने लायक थे। वहीं ।प्रैक्टिस के बाद उन्होंने पाकिस्तान के फैन का दिल भी जीता। आगे खबर विस्तार से ।
पाकिस्तान के फैन का रखा मान, जीता दिल
जब दुबई क्रिकेट ग्राउंड से विराट कोहली प्रैक्टिस के बाद वापिस होटल की ओर जा रहे थे तब विराट कोहली के साथ एक फोटो लेने की तम्माना में पाकिस्तानी फैन्स उनके पीछे आया। जहां सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोका और जाने की इजाजज्त नहीं दी। इतने में इस फैन ने चीख लगाकर कहा ” मैं पाकिस्तान से हूं और आपका फैन हूं” यह जब विराट कोहली जो की काफी आगे निकल गए थे और उन्हें पता भी नहीं था क्या हुआ है। यह सुन कर रुके और पाकिस्तानी फैन को बिना निराश किए हुए उनके पास जाकर फोटो क्लिक करवाई। जहां खेल भावना के साथ विराट कोहली की दरियादिली एक मिशाल बन गई है। जहां सरहद पार भी कोहली ने अपनी धूम मचा दी है।
विराट कोहली के कायल हुए राशिद खान

राशिद खान ने कहा की वे अवाक हैं उनके पास शब्द नहीं है। उन्होंने कहा जिस अनुशासन के साथ विराट कोहली बल्लेबाजी नेट पर कर रहे थे वह काबिले तारीफ थी। जहां उन्होंने कहा की हमारा प्रैक्टिस सेशन खत्म हो चुका था और हम वापसी कर रहे थे वहीं विराट कोहली का प्रैक्टिस जारी था । यह बेहद शानदार क्षण था यह साफ दर्शाता है की विराट क्यों महान प्लेयर हैं। उनके पास कोई शब्द नहीं है बयान करने के लिए।







