विडियो: ऋतुराज गायकवाड ने खेली 108 रनों की तूफानी पारी, 12 चौके और 1 छक्के लगकर न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों की कर दी कुटाई

0
162
views
Rituraj Gaikwad played a stormy innings of 108 runs, hitting 12 fours and 1 six to beat the New Zealand bowlers
PC: Twitter

भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए हर एक प्लेयर जहां भी मौका मिल रहा है वहां वह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हर संभव प्रयास करता नजर आ रहा हैं। वहीं ऋतुराज जिन्हें आईपीएल के ठीक बाद दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड के खिलाफ मौके तो मिले लेकिन प्लेइंग XI में जगह बनाने में तरसे। वहीं अब न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में ऋतुराज ने शतक जड़ा। बैंगलोर में खेले जा रहे न्यूज़ीलैंड ए और भारत ए के बीच अनाधिकारिक मैच में ऋतुराज ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और तूफानी अंदाज़ में खेल का प्रदर्शन किया।

तीसरे भारत ए और न्यूज़ीलैंड ए के बीच चल रहे टेस्ट मैच में भारत ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले दिन के समाप्ति तक भारत ए 293 रन पर सिमट गई थी। जहां पहली पारी में प्रियंक और अभिमन्यु ने पारी की शुरुआत की जहां पहले विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी हुई। वहीं तीसरे नंबर पर आए ऋतुराज ने 127 गेंद पर 108 रन की पारी खेली। जहां उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं रजत पाटीदार ने 30 रन की पारी खेली। वहीं सरफराज फ्लॉप रहे और 0 रन पर आउट हुए।

ऋतुराज का प्रदर्शन

Rituraj Gaikwad played a stormy innings of 108 runs, hitting 12 fours and 1 six to beat the New Zealand bowlers
PC: Twitter

खेले गए 3 मैच की 3 पारियों में ऋतुराज ने 134 रन बनाए हैं। हालाकि इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद जरूर उनकी खोई हुई फॉर्म वापस आयेगी। जहां आईपीएल के।दौरान भी धोनी ने इस प्लेअर पर भरोसा दिखाया था।

न्यूज़ीलैंड ए की गेंदबाजी

न्यूज़ीलैंड ए की ओर से फिशर ने सर्वाधिक 4 विकेट 52 रन देकर चटकाए। वाकर को 2 सफलता वहीं सोलिया  रविंद्र को एक एक सफलता मिली।

video

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here