आईपीएल 2022 का 12 वां मुकाबला हैदराबाद और लखनऊ के बीच डी वाई पाटिल स्टेडियम मुंबई में खेला जा रहा है ।जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर्जायट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। इस मैच में कप्तान लोकेश राहुल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 50 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है ।इसके साथ ही उन्होंने t20 क्रिकेट में अपना 500 चौका भी पूरा किया है इसकी विस्तृत जानकारी आगे दी गई है।
Its time to defend with all our Super Giant might.
Over to the bowlers now!#AbApniBaariHai #bhaukaalmachadenge#IPL2022 🏆 #LucknowSuperGiants #T20 #TataIPL #Lucknow #UttarPradesh #LSG2022 pic.twitter.com/w6jDXvtGDr— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 4, 2022
लोकेश राहुल ने जरा अपना 28 वां आईपीएल अर्धशतक
लोकेश राहुल ने 40 गेंदों पर अपना आईपीएल का 28 वा अर्धशतक पूरा किया। लोकेशन को नटराजन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू करार दिए गए गया।
टूटे यह रिकॉर्ड
लोकेश राहुल ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
1.बतौर ओपनर t20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे ओपनर बन चुके हैं ।लोकेश राहुल उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज 4627 रन बना है ।जहां वे अब रोहित शर्मा के 4614 रनों से आगे निकल चुके हैं ।पहले पायदान पर शिखर धवन 8427 रनों के साथ हैं।
2.लोकेश राहुल ने टी-20 क्रिकेट में 500 चौके का भी रिकॉर्ड पूरा कर लिया है।
दीपक हुड्डा का कमाल
मिडल ऑर्डर बल्लेबाज हुडा ने भी अर्धशतक जड़ा । हैदराबाद के खिलाफ दीपक हुड्डा ने भी कमाल दिखाते हुए 30 गेंदों पर अपनी अर्धशतकीय पारी पूरी की। जहां यह उनका आईपीएल में पांचवा अर्धशतकीय पारी था ।वही आईपीएल सीजन 15 में अब तक दीपक का दूसरा अर्धशतक रहा। दीपक हुड्डा ने अपनी पारी में 33 गेंद पर 51 रन लगाए इसके बाद वह शेफर्ड का शिकार बने।आयुष बडोनी ने भी अच्छा खेल का प्रदर्शन करते हुए 12 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 19 रन बनाए।
सनराइज हैदराबाद की गेंदबाजी
सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी की बात की जाए तो वाशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिया। शेफर्ड ने 4 ओवर में 42 रन देकर दो सफलता अर्जित की थी नटराजन ने 4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए। जीत के लिए हैदराबाद को 170 रनों की दरकार है ।







