LSG vs SRH: लोकेश राहुल-आवेश का कहर, टूटे 4 रिकॉर्ड, लखनऊ की 12 रनों से जीत, टॉप-5 में पहुंची लखनऊ

0
113
views
LSG vs SRH: Lokesh Rahul-Avesh havoc, 4 records broken, Lucknow won by 12 runs, Lucknow reached top-5
PC: IPL/Twitter

लखनऊ सुपर जेंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल का 12 वां मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट एकेडमी में खेला गया ।  सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 169 रन 7 विकेट के नुकसान पर बनाये । जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी हैदराबाद 157/9 रन बना पाई । लखनऊ ने इस मैच को 12 रन से जीतकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर काबिज हो चुकी है ।18 वें ओवर में आवेश ने 2 विकेट चटकाए जिसमें पूरन और समद आउट हुए और मैच पलटा ।

लखनऊ की बल्लेबाजी

सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 6 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए जहां यह लोकेश राहुल का आईपीएल में 28 वा अर्धशतक रहा। वहीं दूसरी ओर फॉर्म में चल रहे दीपक हुडा ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आईपीएल में अपना पांचवां अर्धशतक पूरा किया दीपक हुडा ने 33 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 51 रन बनाए आयुष बडोनी 19 रन पर आउट हुए।

टूटे  ये रिकॉर्ड

एक सलामी बल्लेबाज के रूप में भारतीयों द्वारा टी20 में सर्वाधिक रन

8427 – एस धवन
5611 – गंभीर
4819 – रहाणे
4627 – राहुल*
4614 – रोहित

भारतीयों द्वारा टी20 में सलामी बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक 50+ स्कोर

61 – धवन
50 – गंभीर
46 – राहुल*
38 – रहाणे
37 – रोहित

केन विलियमसन आज आईपीएल इतिहास में 30 या उससे अधिक कैच लेने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

आईपीएल में सर्वाधिक  रन बनाने वाले प्लेयर (जब से राहुल कप्तान बने)

1404 – राहुल*
871 – विराट
764 – रोहित
741 – वार्नर
578 – श्रेयस
569 – शिमशोन

 

हैदराबाद की गेंदबाजी

हैदराबाद की गेंदबाजी की बात की जाए तो हैदराबाद के स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर अपना 100 वां t20 मुकाबला खेल रहा है । जहाँ  उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट चटकाए।  उन्होंने क्विंटन डी कॉक और लुईस को आउट किया। शेफर्ड को 4 ओवर में 42 रन देकर दो सफलता मिली ।नटराजन ने 4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट चटकाए वही भुवनेश्वर कुमार उमरान मलिक तथा समद बिना विकेट के रहे।

हैदराबाद की बल्लेबाज़ी

हैदराबाद की ओर से राहुल त्रिपाठी ने सर्वाधिक 44 रन बनाये । जहाँ उन्होंने 5 चौके और1 छक्के जड़े । अभिषेक वर्मा 13 और कप्तान विलियम्सन 16 रन पर आउट हुए । पूरन ने 34 रन की पारी खेली । जहाँ पावर प्ले में हैदराबाद की टीम ने 2 विकेट खो दिए थे। वहीँ नियमित अंतराल पर हैदराबाद के विकेट गिरते रहे । जहाँ आवेश खान और क्रुणाल ने सधी हुई गेंदबाज़ी की । क्रुणाल ने 2 विकेट , आवेश खान ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए । होल्डर को 3 सफलता मिली ।

अंकतालिका में हुआ बदलाव

इस जीत के बाद लखनऊ की टीम नंबर 5 पर आ गई है । वहीँ इस हार के बाद हैदराबाद नंबर 10 पर है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here