वीडियो: दो बार कैच छूटने के बाद भाग्य के रथ पर सवार विराट ने ठोका 1143 दिन के बाद भारत में शतक, मेंडिस-दासुन ने दिया जीवनदान

0
78
views
After missing the catch twice, Virat riding on the chariot of luck hit a century in India after 1143 days, Mendis-Dasun gave HIM LIFELINE
PC: TWITTER

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में भारत के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली ने 87 गेंदों पर 113 रन ठोके जिसके बदौलत भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 373 रन बनाये जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 308 रन बना पाई और भारत ने मैच को 67 रन से जीत लिया है। भारत और श्रीलंका का दूसरा मुकाबला 12 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। जहाँ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है । वहीँ इस मैच में भाग्य का सहारा भी किंग कोहली को जबरदस्त मिला जहाँ उनके दो आसान कैच छोड़े गए और उन्होंने इस किस्मत से मिले जीवनदान पर खूब सवारी की और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 45 वां वनडे शतक ठोका ।

दो बार श्रीलंका ने दिया विराट कोहली को जीवनदान

37 वे ओवर की पहली गेंद पर कसुन राजिथा की गेंद पर विराट का कैच विकेट के पीछे मेंडिस से छूटा । जब विराट केवल 52 रन पर खेल रहे थे । जहा बल्ले का किनारा लेते हुई गेंद विकेटकीपर के हाथों में गई लेकिन दस्ताने में लगने के साथ ही गेंद छिटक कर बाहर निकल गई । जहाँ

वहीँ फिर से 7 ओवर के बाद एक बार फिर से मिड ऑन की दिशा में कैच छूटा जहाँ कप्तान दासुन से बड़ी गलती हुए जब उनके हाथों से 43 वे ओवर में विराट का कैच फिर से कसुन राजिथा की गेंद पर छूटा । जब कोहली 81 रन पर खेल रहे थे । जिसके बाद विराट कोहली और भी जबरदस्त दिखे और शतक करीब 1143 दिन के बाद ठोका । विराट कोहली ने 87 गेंद पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 113 रन बनाये जहाँ उन्होंने इंटनेशनल क्रिकेट में अपना 73 वा शतक पूरा किया ।

मैन ऑफ द मैच

TWO CATCHED WERE DROPED OF VIRAT KOHALI WHEN HE WAS ON 52 AND 81 RUNS BY DASUNAND MENDIS
PC: TWITTER

कोहली को शतकीय पारी खेलने की बदौलत उन्हें मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जसके लिए उन्हें 1 लाख की धन राशि दी गई ।

वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here