पाकिस्तान की टीम को मिली एशिया कप में हार के बाद कई टिप्पणी क्रिकेट फैंस और क्रिकेट पंडितों की झेलनी पड़ रहीं थी। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए करांची में दूसरे टी 20 मुकाबले में 10 विकटों से जीत हासिल कर पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में अब 1/1 से वापसी कर ली हैं वहीं आलोचकों का मुंह भी अब आपने धारदार प्रदर्शन से बंद कर दिया है।
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा t20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान मोइन अली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 199 रन बनायें।जहां जीत के लिए पाकिस्तान की टीम को 20 ओवर में 200 रनों की दरकार थी ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान में आतिशी पारी खेली।जहां बाबर आजम ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अपना दूसरा शतक जड़ा उन्होंने 66 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 110 रनों की नाबाद पारी खेली तो दूसरी और मोहम्मद रिजवान के चौके और 4 छक्कों की मदद से 88 रनों की पारी खेल पाकिस्तान को 10 विकटों से मैच में जीत दिलाई।
मैन ऑफ द मैच बने बाबर आजम
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया ।जहां उन्होंने 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 66 गेंदों का सामना करते हुए 110 रनों की पारी खेली ,जिसके लिए उन्हें एक लाख पाकिस्तानी रुपए दिया गया।
मैच प्रेजेंटेशन में बाबर आजम ने कही है बात

मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया बाबर आजम ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि हमने यह बात की थी कि यह लक्ष्य हमें किसी भी कीमत पर चेंज करना है ।हम यह पहले भी कर चुके हैं इसलिए हमें बस भरोसा रखना था कि इस लक्ष्य को हम प्राप्त कर सकते हैं । दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करना ज्यादा आसान था।
जहां विकेट भी बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल हो गई थी। मैंने और रिजवान ने एक दूसरे को बैक किया और मैं इसका क्रेडिट रिजवान को भी देना चाहता हूं कि जिस तरह से उसने अपनी पारी को बढ़ाया इससे मुझे भी फायदा मिला मैं हमेशा यह सोचता हूं और यह मेरा विश्वास है कि एक स्पोर्ट्समैनशिप दूसरे खिलाड़ी को उठाता है और उसका नतीजा यह होता है कि आप अच्छा प्रदर्शन करते हो।







